PM मोदी के जन्मदिन पर खेल जगत ने दी बधाई, पीटी उषा से वैभव सूर्यवंशी तक सबने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर खेल जगत ने शुभकामनाएं दीं। पीटी उषा, सचिन और पीवी सिंधु समेत कई दिग्गजों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
Sports Icons wishes PM Modi on his birthday
PM मोदी, पीटी उषा और वैभव सूर्यवंशी (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sports Icons Wish PM Modi on 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी और अच्छे स्वास्थ्य व खुशहाली की कामना की।

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और पूर्व एथलीट पीटी उषा ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और देश को शांति, खुशहाली और तरक्की की ओर ले जाने के लिए उन्हें ताकत मिलने की कामना की।

गौतम गंभीर ने दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हुए कहा कि वो भारत को एक शानदार भविष्य की ओर ले जाते रहें।

सायना नेहवाल ने वीडियो शेयर कर दी बधाई

पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी पूरी क्षमता के साथ देश के विकास के लिए काम किया है और वो भविष्य में भी इसी तरह काम करते रहें।

सायना ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में खिलाड़ियों का काफी सहयोग किया है और हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं। सायना नेहवाल ने देशवासियों से गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीप जलाने की अपील भी की।

युवराज सिंह ने भी किया शेयर

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व भारत को मजबूत और ज्यादा प्रगतिशील भविष्य की ओर ले जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी के आने वाले वर्ष में अच्छी सेहत, खुशियां और लगातार सफलता की कामना की।

सचिन तेंदुलकर का ट्वीट

सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट करके माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा 'देश के प्रति आपका अथक समर्पण हम सभी को प्रेरित करता रहता है। आपके लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं साथ ही उम्मीद करता हूं कि आप भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

युवा खिलाड़ी ने दी बधाई

15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और जनसेवा में समर्पित कई और वर्षों की कामना करता हूं।

पीवी सिंधु ने कहानी साझा कर दी बधाई

भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने बधाई देते हुए लिखा 'इस साल मोदी जी मैं चाहती हूं कि आपके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं सीधे दिल से निकलें। मैंने भारतीय खेलों में ऐसे बदलाव देखे हैं जिनकी मैंने बड़े होते हुए शायद ही कभी कल्पना की होगी। मिला समर्थन, मौके और भरोसे का बहुत महत्व रहा है। लेकिन मेरे लिए वे निजी पल सबसे खास हैं। आपके साथ आइसक्रीम खाना।'

सिंधु ने आगे अपने पिता और श्री नरेंद्र मोदी की एक छोटी सी कहानी भी साझा की और आगे लिखा 'हमारे प्रिय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। एक बेटी के स्नेह के साथ, मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और हमारे महान देश व उसके लोगों की सेवा में आपके और कई वर्षों तक बने रहने की कामना करती हूं।'

Sports Icons wishes PM Modi on his birthday
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, गायकवाड़ की वापसी; नमन धीर और आकिब नबी को वनडे में पहली बार मौका

दिग्गजों ने जताया पीएम के प्रति सम्मान

खेल जगत के इन तमाम दिग्गजों द्वारा दी गई बधाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर को बेहद खास बना दिया। मैदान पर देश का गौरव बढ़ाने वाले इन सितारों की शुभकामनाएं न केवल प्रधानमंत्री के प्रति उनके सम्मान को दर्शाती हैं, बल्कि देश के खेल और खिलाड़ियों के साथ पीएम मोदी के गहरे और आत्मीय जुड़ाव को भी उजागर करती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com