पीएम नरेंद्र मोदी AI Generated Image
देश

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

PM Narendra Modi 25 Years Live: PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा की। देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

प्रिया जैस

PM Narendra Modi 25 Years Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में दर्शन किए हैं। आज सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके देश सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री विनायक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। पीएम ने आगे की यात्रा के लिए आशीर्वाद लेते हुए अपनी 25 साल की जनसेवा का जश्न मनाया। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया। आज देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज वाराणसी में पहली बार एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वड़नगर से वाराणसी तक निकाली गई 'सेवा संकल्प यात्रा' मोटरसाइकिल रैली आज शहर पहुंचेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशभर से बधाई और विभिन्न कार्यक्रमों की ताजा और लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

PM Modi 25 Years of Seva Live: 'हम करके रहेंगे' नारे की गूंज

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान  "हम करके रहेंगे" के नारे के साथ कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पीएम मोदी के साथ नारे को दोहराया।

उन्होंने कहा कि आज का ये दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं है ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है। ये दिन वादे को दोहराने का दिन है। उस इरादे को व्यक्त करने का दिन है जो कहता है कि हम करके रहेंगे।

PM Modi 25 Years of Seva Live: सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम से जुड़े

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवा ज्योति यात्रा 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में वर्चुअली शामिल हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत बीजेपी कई सीनियर नेता भी उपस्थित हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: पीएम मोदी ने जनता को नमन किया

'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं देश की जनता के सामने सिर झुकाकर उन्हें नमन करता हूं। इस दौरान कई चुनाव हुए, चाहे विधानसभा चुनाव हों या लोकसभा चुनाव, और जनता ने हमेशा मुझे उनकी सेवा करने का मौका दिया है। आज मैं भारत के लोकतंत्र और भारत के संविधान के प्रति भी सम्मान प्रकट करता हूं।"

PM Modi 25 Years Live: गुरुग्राम में 'सेवा संकल्प अभियान' में शामिल हुए अमित शाह

हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में शामिल हुए। इस दौरान सीएम नायब सैनी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रही।

PM Modi 25 Years Live: पीएम नरेंद्र मोदी का जनता को संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके देश सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में जनता को संबोधित कर रहे हैं। 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सेवा ज्योति यात्रा के सभी यात्रियों, करोड़ों देशवासियों, देवियों और सज्जनों, मैं आप सभी का और सभी देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं।"

PM Modi 25 Years Nitin Nabin Live: नितिन नबीन ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया

दिल्ली में 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "इन 25 वर्षों में, खुद को जलाकर रोशनी देने वाले दीपक की तरह, आपने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से 140 करोड़ भारतीयों के जीवन में विकास, आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान की रोशनी फैलाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर, मैं आपके प्रति आभार व्यक्त करता हूं और आपके लंबे और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

PM Modi 25 Years Live: दिल्ली में जनता को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके देश सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर वे दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंच चुके है। यहां वे जनता को संबोधित करेंगे।

PM Modi 25 Years Live: 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​में शामिल हुए सीएम योगी

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवा ज्योति यात्रा के दौरान 'विकसित भारत संकल्प सभा' ​​कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत में आए बदलाव पर बात की।

PM Modi 25 Years Live: परभणी में 25 एम्बुलेंस लॉन्च की जाएगी

महाराष्ट्र के परभणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के जन-सेवा कार्य के उपलक्ष्य में शिवसेना के शिंदे गुट ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में सिलाई मशीनें और साइकिलें बांटी जाएंगी और 25 एम्बुलेंस भी लॉन्च की जाएंगी। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

PM Modi 25 Years Live Updates: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया अटूट समर्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके देश सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया और लिखा, "मां भारती और उनके लोगों के प्रति 25 वर्षों का अटूट समर्पण।"

PM 25 Years Live Updates: पीएम मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में दर्शन किए हैं। आज सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके देश सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री विनायक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। पीएम ने आगे की यात्रा के लिए आशीर्वाद लेते हुए अपनी 25 साल की जनसेवा का जश्न मनाया। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया।

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी