लंदन में पीएम मोदी (Image- Social Media) 
देश

‘भारत माता की जय’ से गूंजा लंदन, भारतीय समुदाय के स्वागत से गदगद हुए PM मोदी

PM Modi in UK: पीएम मोदी ने बताया कि वह गुरुवार को ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर और ब्रिटेन के किंग चा‌र्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत बनाने पर जोर रहेगा।

अर्पित शुक्ला

PM Modi in UK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लंदन पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। पीएम मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "ब्रिटेन में भारतीय समुदाय द्वारा मिले गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं। भारत की प्रगति के प्रति उनका समर्पण और जुनून सचमुच उत्साहवर्धक है।"

भारतीय समुदाय के लोगों ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री का भारतीय समुदाय के सदस्य स्वागत करते हुए नारे लगा रहे थे, और पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर और हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी ने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार और समृद्धि के नए अवसर खुलेंगे।

दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत

लंदन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में इस दौरे की महत्वता पर बात की। उन्होंने कहा, "लंदन पहुंच चुका हूं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। हमारा ध्यान हमारे लोगों के लिए समृद्धि, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर रहेगा। वैश्विक प्रगति के लिए भारत-ब्रिटेन की मजबूत दोस्ती जरूरी है।"

दो दिन के लिए मालदीव भी जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी की यह चौथी ब्रिटेन यात्रा है। उन्हें ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने न्योता दिया था। इसके बाद वे दो दिन के लिए मालदीव जाएंगे।कीर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पीएम मोदी की पहली ब्रिटेन यात्रा है। इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स से भी होगी। यहां वह रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देंगे और भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड डील पर औपचारिक रूप से सहमति होगी।

यूके भारत में छठा सबसे बड़ा निवेशक

विदेश सचिव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, भारत-यूके साझेदारी को 2021 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में उन्नत किया गया था और तब से उच्च स्तरीय राजनीतिक संपर्क नियमित रूप से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस साझेदारी को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही मिस्री ने कहा ब्रिटेन के कई विश्वविद्यालय भी भारत में अपना कैंपस खोलने पर विचार कर रहे हैं।

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं प्रो. तारिक मंसूर? जिन्हें BJP ने नई राष्ट्रीय टीम में फिर बनाया उपाध्यक्ष; रह चुके हैं AMU के वीसी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव