देश

PM मोदी 22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित

किर्तेश ढोबले

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान 22 जून को अमेरिकी संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। प्रतिनिधि सभा और सीनेट के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट के नेतृत्व की ओर से आपको (प्रधानमंत्री मोदी को) 22 जून को कांग्रेस(संसद) की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करना हमारे लिए सम्मान की बात है।''

बयान पर प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष मैककार्थी, सीनेट के बहुमत नेता चक स्कमर, सीनेट के रिपब्लिकन नेता मिच मैककॉनवेल और प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज ने हस्ताक्षर किये हैं।

यह दूसरा मौका है जब मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर उनकी मेजबानी करेंगे, जिसमें 22 जून को एक राजकीय रात्रिभोज भी शामिल है। 

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद