गौरव गोगोई, फोटो: सोशल मीडिया 
देश

‘पीएम मोदी बताएं कि ट्रंप से उनकी क्या बात हुई थी’, गौरव गोगोई ने की मांग

गौरव गोगोई ने की मांग की कि पीएम मोदी बताएं कि ट्रंप से उनकी क्या बात हुई थी। प्रधानमंत्री स्पष्ट रूप से बताएं कि क्या उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से इस सिलसिले में बात की या नहीं।

प्रतीक पाण्डेय

Gaurav Gogoi: गौरव गोगोई ने पीएम के संसद में दिए उस संबोधन की विश्वनीयता पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने दुनिया के किसी भी देश के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को सामने आकर ट्रंप को हिदायत देनी चाहिए कि वो इस तरह की बात न करें। गोगोई ने कहा कि साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों में से कोई एक तो सच नहीं बोल रहा है। ऐसे में यह देश के लोगों के बीच क्या दर्शाता है कि, दोनों देश के सरकारों के बीच इतना भी संतुलन नहीं है कि वे अपनी बातों में समन्वय रखें, एक दूसरे की बातों को साझा करें।

पीएम बताएं क्या बात हुई: गोगोई

क्या अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच बातचीत नहीं है। इसके अलावा पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के आका आसिम मुनीर भी व्हाइट हाउस में गए। ताज्जुब की बात है ये। इसलिए हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री स्पष्ट रूप से बताएं कि क्या उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से इस संदर्भ में बात की? अगर राष्ट्रपति ट्रंप गलत बयान दे रहे हैं तो क्या प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार चुप बैठेगी।

पहलगाम हमले पर क्या बोले गोगोई

गौरव गोगोई ने पहलगाम टेरर अटैक के संबंध में कहा कि ये हमला किसी एक व्यक्ति ने तो नहीं करवाया होगा। इस हमले में पाकिस्तानी सेना भी शामिल है। पाकिस्तानी सेना ही विभिन्न आतंकवादी गुटों को प्रोत्साहित करता है। आतंकवादी गुटों का नेता आसिम मुनीर डोनाल्ड ट्रंप के अलावा दो अन्य देशों के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात कर रहा है।

पंडित नेहरू पर फोड़ रहे हैं ठीकरा: गोगोई

गौरव गोगोई कहा कि यह अद्भुत तर्क है कि एक तरफ जहां आप ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। यह गजब स्थिति है कि एक तरफ जहां ये ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय ले रहे हैं वहीं पहलगाम हमले का ठीकरा पंडित नेहरू पर फोड़ रहे हैं। आखिर ये क्यों? सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को यह बताएं कि पहलगाम अटैक में सिक्योरिटी फेलयोर था कि नहीं।

गौरव गोगोई ने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को यह बताएं कि पहलगाम टेरर अटैक में सिक्योरिटी की विफलता थी की नहीं। एलजी साहब एक जिम्मेदारी पद पर बैठे हुए थे। उन्होंने खुद इस बात को कबूल किया है कि पहलगाम टेरर अटैक में सिक्योरिटी की विफलता रही है। अब यह विफलता पंडित नेहरू की तो नहीं थी या यूपीए सरकार की तो नहीं थी या कांग्रेस की विफलता तो नहीं थी। आखिर यह विफलता किसकी थी?

आईएनएस इनपुट के साथ

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब