Cabinet Adopts Resolution On PM Modi: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल का सफर पूरा करने पर एक औपचारिक धन्यवाद और बधाई प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में शासन के उस लंबे दौर की कहानी बताई गई है जिसमें पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम और भारत के पीएम तौर पर ऐतिहासिक सेवा दी।
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली यूनिट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत राजधानी में कई कार्यक्रम और इवेंट आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इन समारोहों की शुरुआत इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक बड़े 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम के तहत बीजेपी कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। दिल्ली BJP इस कार्यक्रम स्थल पर लगभग 5,000 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था कर रही है।
मुख्य कार्यक्रम से पहले, दिल्ली भर के सभी संगठनात्मक मंडलों से 'सेवा ज्योति' जुलूस निकाले जाएंगे, जिनमें मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले BJP कार्यकर्ताओं और समर्थक शामिल होंगे।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, रेखा गुप्ता, दिल्ली के सभी सांसद और विधायक, साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय और राज्य पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
दिल्ली बीजेपी ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आने वाले दिनों में कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। 8 अक्टूबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली के भारत मंडपम में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 9 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मटियाला विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे, वहां लगभग 12,000-13,000 करोड़ रुपये की लागत वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है। प्रधानमंत्री मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में लगातार 25 साल पूरे करने पर बधाई दी है। इसमें कहा गया कि यह मात्र एक औपचारिक सम्मान से कहीं ज्यादा राष्ट्र प्रथम और नागरिक प्रथम के सिद्धांत से निर्देशित पीएम मोदी की असाधारण यात्रा का उत्सव है।
प्रस्ताव में उनकी 10 प्रमुख विशेषताओं को बताया गया है। 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूसा में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वड़नगर और वाराणसी से बाइक रैली में हिस्सा लेने वाले करीब 1,200 लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां प्रधानमंत्री उन्हें संबोधित करेंगे।