मुंबई महावितरण का सेवा सेतु-सेवा संकल्प अभियान, तालुका स्तर पर बिजली और सौर योजनाओं का लाभ

Mahavitaran Seva Setu Campaign: महावितरण ने बिजली उपभोक्ताओं और सौर ऊर्जा योजनाओं के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा सेतु’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया है।
mahavitaran seva setu and seva sankalp campaign launched in maharashtra
महावितरण सेवा सेतु अभियान (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Seva Sankalp Abhiyan Mahavitaran: बिजली उपभोक्ताओं को तेज और आसान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए महावितरण ने राज्य के प्रत्येक तालुका में विशेष सेवा कक्ष शुरू किए हैं। इन कक्षों के माध्यम से ‘सेवा सेतु’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।

17 अक्टूबर तक जारी

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव तथा महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र के नेतृत्व में दोनों अभियानों की शुरुआत 17 सितंबर से हुई। यह अभियान 17 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा।

अभियान के तहत बिजली संबंधी सेवाओं के साथ विभिन्न सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। मंगलवार को महावितरण के निदेशक धनंजय औंढेकर और निदेशक (मानव संसाधन) राजेंद्र पवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभियान की प्रगति की समीक्षा कर इसे और गति देने के निर्देश दिए।

सौर योजनाओं के लिए मौके पर आवेदन

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, स्मार्ट रूफटॉप सोलर योजना, ‘मागेल त्याला सौर कृषी पंप’ योजना और मुख्यमंत्री सौर कृषी वाहिनी योजना 2.0 की जानकारी दी जा रही है। पात्र लाभार्थी विशेष सेवा कक्ष में मौके पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा योजना के आर्थिक लाभ, सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, अनुमानित लागत और ऋण सुविधा के संबंध में मार्गदर्शन किया जा रहा है। स्थानीय बैंक प्रतिनिधियों और सूचीबद्ध सौर ठेकेदारों के साथ समन्वय की व्यवस्था भी की गई है। प्रत्येक तालुका में सौर योजनाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। लंबित आवेदनों में आवश्यक कमियों को दूर कर उन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बिजली सेवाओं का भी त्वरित निपटारा

‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत नए घरेलू बिजली कनेक्शन, खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने, बिजली बिल पर नाम परिवर्तन, स्वीकृत भार में बदलाव और बिलिंग संबंधी शिकायतों का निपटारा तेज करने पर जोर दिया जा रहा है। लंबित शिकायतों को भी प्राथमिकता से हल करने के निर्देश क्षेत्रीय कार्यालयों को दिए गए हैं। इसके साथ ही विद्युत सुरक्षा के लिए आवश्यक स्थानों पर स्पेसर लगाने, तकनीकी उपाय करने तथा बिजली व्यवस्था के रखरखाव और मरम्मत को भी गति देने को कहा गया है।

mahavitaran seva setu and seva sankalp campaign launched in maharashtra
मुंबई के घाटकोपर में स्वर्ण राजा बप्पा का शाही दरबार, 1.75 किलो सोने के गहनों से सजे गणपति

महावितरण की अपील

महावितरण ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तालुका स्तर पर शुरू किए गए विशेष सेवा कक्षों का लाभ उठाकर बिजली और सौर ऊर्जा से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त करें। अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के दो-दो मंडलों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com