भाजपा दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

बिहार में प्रचंड बहुमत के बाद BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, NDA की जीत के जश्न में होंगे शामिल

Bihar Election में NDA की प्रचंड जीते के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के दफ्तर पहुंच गए है। यहां पर वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की संबोधित करते हुए जीत की बधाइयां देंगे।

सौरभ शर्मा

PM Modi reached BJP office: बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचने वाले हैं। उनकी अगवानी करने के लिए लिए वहां पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री यहां बिहार में NDA की जीत के बाद मनाए जाने वाले जश्न में शामिल होंगे और बिहार की जनता का आभार जताएंगे।

बिहार में फिर से NDA की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 243 में 203 सीटों पर जीत हासिल होती हुई दिख रही है, जो अब एक नया रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 34 सीटें ही आईं। आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। NDA में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं। भाजपा ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है। JDU 83, LJP 19, HAM 5 और RLM 4 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA को मिले प्रचंड बहुमत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे देश के चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि यह विकास की राजनीति की एक ऐतिहासिक जीत है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए को मिलने वाला तीन चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उनकी विश्वसनीयता एवं सुशासन और विकास की राजनीति में जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है।

बिहार की विजय ने इतिहास लिख दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भव्य और अभूतपूर्व विजय ने बिहार प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिख दिया है। यह विकास की राजनीति की एक ऐतिहासिक जीत है। इस बार के चुनावों में एनडीए को मिलने वाला तीन चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व, उनकी विश्वसनीयता तथा सुशासन और विकास की राजनीति में जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है। प्रधानमंत्री को इस महाविजय की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।''

डबल इंजन की सरकार पर बिहार की जनता की मुहर

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए को मिली बंपर जीत पर पीएम मोदी और बिहार की जनता का आभार जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''बिहार के जनता के बहुत-बहुत प्रणाम। जय सिया राम, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। यह प्रचंड बहुमत इसका प्रमाण है कि बिहार के हमारे भाई-बहनों ने महागठबंधन के जंगलराज और भ्रष्टाचार को पूर्णत: नकारकर एनडीए के सुशासन, स्थिरता और विकास के आयामों को स्वीकारा है।

खबर को अपडेट किया जा रहा है...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला