PM मोदी  
देश

PM मोदी ने केरल को दी नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, बोले- अब केवल अमीर नहीं गरीबों के पास भी क्रेडिट कार्ड

PM Modi आज केरल के दौरे पर हैं। इस दौरान, PM मोदी ने केरल में इनोवेशन और Entrepreneurship हब का शिलान्यास किया और तीन नई अमृत भारत ट्रेनों और एक नई यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

अर्पित शुक्ला

PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) केरल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य में Inovation और एंटरप्रेन्योरशिप हब का शिलान्यास किया। साथ ही पीएम मोदी ने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया, जिससे रेहड़ी-पटरी और फुटपाथ पर काम करने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिलेगी।

तिरुवनंतपुरम में प्रधानमंत्री ने तीन नई अमृत भारत ट्रेनों और एक नई यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। जिन ट्रेनों को रवाना किया गया, उनमें नागरकोइल–मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम–तांबरम, तिरुवनंतपुरम–चार्लापल्ली रूट की अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच नई पैसेंजर ट्रेन भी शुरू की गई।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “आज केरल के विकास को केंद्र सरकार के प्रयासों से नई रफ्तार मिली है। राज्य में रेल कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। तिरुवनंतपुरम को देश का एक बड़ा स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। केरल की धरती से गरीब कल्याण से जुड़ी एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई है। पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड से देशभर के रेहड़ी-ठेले और फुटपाथ पर काम करने वाले साथियों को सीधा लाभ मिलेगा।”

केरल में भाजपा सरकार की नींव पड़ गई

पीएम मोदी ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में कहा, आज मुझे यहां एक नई ऊर्जा दिख रही है। मुझे यहां नई उम्मीद दिख रही है। आपका जोश यह विश्वास दिलाता है कि अब केरल में बदलाव होकर रहेगा। यहां लेफ्टिस्ट इको सिस्टम को मेरी बात गले नहीं उतरेगी। लेकिन मैं आपको मजबूती के साथ तर्क और तथ्य के साथ बताउंगा।

1987 के पहले गुजरात में बीजेपी एक हाशिए की पार्टी थी अखबार में दो लाइन नहीं छपती थी। 1987 में पहली बार अहमदाबाद में नगर निगम में जीत हासिल की जैसे आज आपने तिरुवनंपुरम में हासिल की। यहां से केरल में भाजपा की नींव पड़ गई है।

इससे पहले पीएम ने यहां कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और शिलान्यास किया। 3 अमृत भारत एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई। इससे पहले पीएम ने 1.5 किमी लंबा रोड शो निकाला।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना