प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

PM मोदी के विदेशी दौरों में 5 साल में ₹557 करोड़ खर्च, सरकार ने दिया हिसाब, 2024 के मुकाबले 71.5% बढ़ी लागत

PM Modi Foreign Trip: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2025 में विदेश यात्राओं पर 187.83 करोड़ रुपये खर्च हुए। राज्यसभा में सरकार के आंकड़े पेश किया। 2024 के मुकाबले 71.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

अक्षय साहू

PM Modi Foreign Trip Expenses Report: एक तरफ केंद्र सरकार आम जनता से ईंधन बचाने के लिए ढेरों कारगर तरीके अपनाने की अपील कर रही है। इसी बीच अब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश दौरों पर हुए खर्चों को लेकर एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। 2025 में प्रधानमंत्री की विदेश यात्रों पर सरकार ने 187.83 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। 

मानसून सत्र के दौरा विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 6 अगस्त 2026 को राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि पिछले साल पीएम मोदी विदेश यात्राओं में कुल 187.83 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। यह खर्च 23 देशों की यात्रा कार्यक्रम पर हुआ। यह राशि 2024 में प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर सरकार द्वारा खर्च किए गए 109.51 करोड़ रुपये से 71.5 प्रतिशत ज्यादा था और 2021 में हुए खर्च से 5 गुना से भी अधिक थी।

2026 में अब तक 74.5 करोड़ रुपए खर्च

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने बताया कि, इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई विदेश यात्राओं में जुलाई तक 74.5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि जून में मोदी की फ्रांस यात्रा का फाइनल खर्च अभी तक जोड़ा नहीं गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री के आधिकारिक विदेश दौरों में शामिल देशों की संख्या भी लगातार बढ़ी है। 

किस साल में कितनी विदेश यात्राएं 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी ने 2021 में 4 देशों का दौरा किया, जबकि 2022 में उन्होंने 10, 2023 में 11, 2024 में 17 और 2025 में 23 देशों का दौरा किया। इस साल जुलाई तक उन्होंने 13 देशों का दौरा किया है। इस प्रकार पीएम मोदी के पिछ्ले पांच साल के विदेश यात्राओं का खर्च 557 करोड़ खर्च है। डेटा यह भी दिखाता है कि कुछ जगहों पर देश के सालाना ट्रैवल खर्च का एक बड़ा हिस्सा खर्च होता है। उदाहरण के लिए पीएम मोदी का 2025 फ्रांस दौरा पिछले पांच सालों में सबसे महंगा विदेश दौरा था। 

2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक विदेश यात्राओं पर सबसे ज्यादा खर्च हुआ। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में विदेश यात्राओं पर 180 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 23 देशों का दौरा किया। इससे पहले 2024 में 109 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और 17 देशों की यात्रा की गई थी। 2023 में 93 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 55 करोड़ और 2021 में 36 करोड़ रुपये था। 2026 में जुलाई तक विदेश यात्राओं पर 74.59 करोड़ रुपये खर्च किए गए और प्रधानमंत्री ने 13 देशों का दौरा किया। 

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, तो राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?

SIT की अंतिम रिपोर्ट: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिट