पीएम मोदी मंत्रीपरिषद की बैठक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में PM मोदी, आज दिल्ली में बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, ले सकते हैं बड़े फैसले

West Asia Crisis Economic Impact: विदेश दौरे से लौटकर पीएम मोदी आज दिल्ली में मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। इसमें पश्चिम एशिया संकट और मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

अमन मौर्या

PM Modi Council Of Ministers Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पूरे होने के बाद आज दिल्ली में मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के नीतिगत निर्णयों, कामकाज, उनके परिणाम और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की उम्मीद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में केंद्र सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और राज्य मंत्री भी शामिल होंगे।

बड़े फैसले की संभावना

इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के पश्चिम एशिया संघर्ष से उपजे संकट और उसके आर्थिक प्रभावों पर चर्चा करने संभावना है। इस दौरान वह विभिन्न विभागों और मंत्रालयों को निर्देश दे सकते हैं। जिससे कि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बैठक में विमानन, शिपिंग, ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की संभावना है। बता दें, ईरान-अमेरिका संघर्ष शुरू होने के तुरंत बाद केंद्र की मोदी सरकार ने सभी विभागों को प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया था।

विभागों के काम की समीक्षा होगा

दिल्ली में होने वाली इस मंत्रीपरिषद की बैठक में केंद्र के सभी मंत्री शामिल होंगे। बैठक में सभी विभागों के कामों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक में मुख्य रुप से इन चार बिंदुओं पर चर्चा की संभावना-

  • लेजिस्लेटिव बदलाव
  • नियम-कानूनों की सरलता पर जोर
  • नीतिगत सुधार और
  • प्रशासनिक सुधार

इन चार बिंदुओं के आधार पर सभी विभागों के कामों की समीक्षा की जाएगी और उसी के अनुरूप आगे की रुपरेखा भी तैयार की जाएगी।

प्रधानमंत्री के फैसले पर नजर

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच हो रही मंत्रिपरिषद की बैठक पर देशभर की नजरें हैं। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ईरान संकट और देश पर उसके आर्थिक प्रभावों का चर्चा कर सकते हैं। साथ ही सभी मंत्रालयों एवं विभागों को नागरिक सुविधा के लिए कई आवश्यक दिशानिर्देश दे सकते हैं।

आमतौर पर मंत्रिपरिषद की ऐसी बैठकों में पीएम मोदी शासन से विभागों के कामकाज की समीक्षा करने, भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने और आने वाले महीनों के लिए राजनीतिक व प्रशासनिक रूपरेखा तैयार करने के लिए करते हैं ऐसे में अब देखना ये है कि मोदी सरकार इस बैठक में क्या फैसले लेती है।

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी