पीएम मोदी सोर्स-सोशल मीडिया
देश

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

Constitution Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस पर अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में कांग्रेस पर निशाना साधा। OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को कोटा देने की मंशा का आरोप लगाया है।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • संसद में विपक्ष को बताया अवरोध पक्ष

  • ओबीसी आरक्षण पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला

  • महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस पर निशाना

  • कांग्रेस के शासनकाल में संविधान से छेड़छाड़ का आरोप

PM Modi Constitution Day Speech: संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देने की मंशा रखती है।

प्रधानमंत्री ने इसे संविधान निर्माताओं की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर समेत संविधान सभा के सदस्य इस तरह की व्यवस्था के पक्ष में नहीं थे। हालांकि, अपने बात रखते हुए पीएम मोदी ने किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके निशाने पर कांग्रेस को माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक विशेष लेख में ये बातें कहीं। उन्होंने संविधान के निर्माण, उसकी मूल भावना और पिछले कुछ दशकों के राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए। पीएम ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी केवल सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि संवैधानिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने में सहयोग करना भी है।

विपक्ष को बताया 'अवरोध पक्ष'

प्रधानमंत्री ने संसद में विपक्ष के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष अब 'विरोध पक्ष' की जगह 'अवरोध पक्ष' बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसदीय प्रक्रियाओं में बाधा डालना संवैधानिक जिम्मेदारियों का विकल्प नहीं हो सकता।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी राजनीतिक दल के विरोध के कारण महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। प्रधानमंत्री ने इसे महिलाओं को उनका अधिकार देने की दिशा में बाधा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अनादर बताया।

कांग्रेस के पुराने कार्यकाल पर भी उठाए सवाल

अपने लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के लंबे शासनकाल का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए संविधान की मूल भावना को कमजोर किया गया। उन्होंने 1951 के पहले संविधान संशोधन और आपातकाल के दौरान किए गए 42वें संविधान संशोधन का जिक्र किया। साथ ही युवाओं से 38वें और 39वें संविधान संशोधनों का अध्ययन करने की अपील की।

पीएम मोदी ने अनुच्छेद 356 के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इसका इस्तेमाल करके कई बार चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त किया। उनके मुताबिक, एक पार्टी ने करीब 100 बार इस प्रावधान का इस्तेमाल किया।

सरकार की योजनाओं और सामाजिक न्याय का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने लेख में केंद्र सरकार की योजनाओं को सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में उठाए गए कदमों के रूप में पेश किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से गरीब और वंचित वर्गों के जीवन में बदलाव आया है।

उन्होंने अनुच्छेद 370 और 35A का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक कई संवैधानिक अधिकारों का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाया। इसके अलावा माओवाद के खिलाफ मिली सफलता को आदिवासी समुदायों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अब वे अधिक सुरक्षा के साथ अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा