पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

महंगाई का डबल अटैक! आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए का हुआ इजाफा, चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol-Diesel Price Today: भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपए की भारी बढ़ोतरी की है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने से तेल के दाम बढ़े हैं।

अक्षय साहू

Petrol-Diesel Price Hike: जिस बात का लंबे समय से डर था आखिर वो आज सच हो गया। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। तेल कंपनियों ने आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा किया है। इंडियन ऑयल की ओर से जारी नए रेट लिस्ट के मुताबिक,  राजधानी दिल्ली में आज से पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। जबकि डीजल 90.67 रुपए लीटर हो गया है।

इससे पहले दिल्ली में डीजल 87.67 रुपए और पेट्रोल 94.77 रुपए लीटर बिक रहा था। मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी युद्ध के कारण तेल सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुए है। जिसके चलते देश के तेल आयात पर भी भारी प्रभाव पड़ा है। जिसके चलते तेल कंपनियों को लंबे समय से घाटा उठाना पड़ रहा था। अब कंपनियां तेल की कीमतों को बढ़ाकर अपने घाटे को कुछ कम करने की कोशिश कर रही हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों की बात करें तो। दिल्ली में आज से पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, डीजल की कीमत 90.67 रुपए लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल आज से 108.74 रुपए लीटर हो गया है। जबकि एक लीटर डीजल के लिए अब यहां 95.13 रूपए चुकाना पड़ेगा।

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों की बात करें तो यहां 15 मई से पेट्रोल 103.67 रुपए हो गया है। जबकि डीजल 95.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 3.14 रुपए का इजाफा किया गया है। अब मुंबई में एक लीटर प्रेट्रोल की कीमत 106.68 रुपए हो गई है। इसके अलावा डीजल 96.25 रुपए प्रति हो गया है।

2022 के बाद पहली बार बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह इजाफा 2022 के बाद पहली बार हुआ है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस बात से संकेत दे दिए थे देश में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने कहा था कि कच्चे तेल कीमतों में लगातार हो रहे उछाल और अंडर रिकवरी के चलते तेल कंपनियों को हर दिन लगभग 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह अंडर रिकवरी करीब 1.98 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि पिछली तिमाही का घाटा लगभग 1 लाख करोड़ रुपए है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज