स्वास्थ्य मंत्री पर हमला 
देश

स्वास्थ्य मंत्री को पटना में पत्थर मार कर भगाया! भागे मंगल पांडे तो लोगों ने दौड़ाया-Video

Bihar News: बिहार में राजनीति पारा हाई है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर लोगों ने पथराव कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Saurabh Pal

Bihar Politics: बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। इसलिए सभी नेत- मंत्री सियासी जमीन मजबूत करने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं, लेकिन आम लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा भी देखा जा रहा है। बीते रोज जनता के गुस्से का शिकार बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय को होना पड़ा।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर 25 अगस्त यानी मंगलवार को शाम आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। मंत्री के काफिले पर लोगों ने जमकर पत्थर बरसाए। इस दौरान मंत्री पांडे अपनी गाड़ी में सवार होकर भागते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हमले में स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

मंगल पांडे को दौड़ाया तो तेजस्वी ने कसा तंज

इस घटना को लेकर राजद नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा कि पटेल नगर में दो बच्चों की हत्या से आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की गाड़ी पर हमला किया। जनाब पांडे जी, इतने असंवदेनशील, अंहकारी और संभ्रांत मंत्री है कि पीड़ितों से बात करना भी अपना अनादर समझते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे प्रहार किए।

बिहार में बढ़ा अपराध विपक्ष ने भुनाया

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में बिहार में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। लगातार हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आईं। इस चुनावी माहौल में अपराधिक घटनाओं ने हाहाकर मचा दिया। लोगों के जहन में एक बार फिर जंगलराज की यादें ताजा हो गईं। बिहार बेरोजगारी, पालायन और बाढ़ की समस्या से तो जूझ ही रहा है। ऊपर से अपराधियों के सामने असहाय पुलिस लोगों के मन में डर पैदा कर रही है।

बिहार में बढ़े अपराध का विपक्ष ने जमकर लाभ उठाया। अपराध के मुद्दे पर बिहार सरकार और पुलिस को कटघरे में खड़ा किया। अब सरकार के मंत्री पर आक्रोशित लोगों का इस तरह से हमला दर्शा रहा है कि जमीन पर हालात ठीक नहीं हैं। ऐसे में चुनाव करवट ले सकता है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार