NDA-'INDIA' बिहार में डटा; नीतीश कुमार ने बनाया अचानक दिल्ली का प्रोग्राम, सियासी हलचल तेज

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम दिल्ली जाएंगे। राजधानी में वे दो दिन तक रहेंगे। सीएम नीतीश के अचानक दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
NDA-'INDIA' बिहार में डटा; नीतीश कुमार ने बनाया अचानक दिल्ली का प्रोग्राम, सियासी हलचल तेज
नीतीश कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nitish kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी मौसम में अचानक दिल्ली का रुख किया है। मंगलवार यानी आज शाम को सीएम पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। जानकारी के अनुसार उनका दिल्ली जाने कार्यक्रम अचानक बना है। राजनीतिक लिहाज से मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा काफी अहम है। क्योंकि बीते कुछ सप्ताह में दिल्ली से लेकर बिहार तक सियासी सरगर्मियां तेज हैं। दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। इसके अलावा बिहार में साल के अंत में चुनाव है।

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम दो दिन तक दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। चर्चा है कि दिल्ली में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा होगी।

NDA-'INDIA' बिहार में डटा सीएम चल दिए दिल्ली

गौरतलब है कि सीएम नीतीश ऐसे समय में दिल्ली जा रहे हैं, जब पूरा विपक्ष बिहार में वोट चोरी और SIR के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा निकाल रहा है। जिसको जमीन जमकर समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। उनकी यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ NDA आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहा है। चुनाव से पहले की यह टाइमिंग है। जब जनता के बीच सभी दल जाकर अपनी दलीलें देते हैं। चुनावी गुणा गणित सेट करते हैं।

क्या कुछ हो सकता है कार्यक्रम?

ऐसी संभावना है कि सीएम नीतीश कुमार भाजपा आलाकमान से बिहार चुनाव और उपराष्ट्रपति चुनाव पर बातचीत करेंगे। मुलाकात होती है तो सीट शेयरिंग, चुनावी रणनीति आदि पर मंथन हो सकता है। इसके अलावा बिहार में सीएम फेस घोषित करने को लेकर बातचीत हो सकती है। नीतीश कुमार को अभी तक NDA ने सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया है, जबकि जेडीयू लगातार सीएम पद पर दावा कर रही है। वहीं भजापा का शीर्ष नेतृत्व जेडीयू की मांग पर न हां कर रहा है और न ही मना कर रहा है।

बता दें कि बिहार विधानसभा का चुनाव केंद्र की मोदी सरकार के लिए भी काफी अहम है। बिहार चुनावी परिणाम का असर दिल्ली में देखने को मिलेगा। सबसे खास बात है कि बिहार के बाद बगल में 2027 में यूपी में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में बिहार का यूपी में भी देखने को मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com