निर्मला सीतारममण, राहुल गांधी (Image- Social Media) 
देश

संसद के बजट सत्र में आज हंगामे के आसार, लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी, सरकार को घेरेगा विपक्ष

Budget 2026: संसद में बजट पेश होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है. आज दोपहर 2 बजे राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में बोलेंगे।

अर्पित शुक्ला

Parliament Session 2026: संसद में बजट सत्र के दौरान सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल लोकसभा में पेश किए गए बजट के बाद, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है। विपक्ष ने बजट को 'निराशाजनक' और 'जनहित से दूर' बताते हुए सरकार पर जोरदार हमले किए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी सरकार ने इसे 'आम आदमी के हित में' और 'विकास को गति देने वाला' बजट बताया। यह राजनीतिक खींचतान आज भी जारी रहने की संभावना है।

आज संसद में क्या खास होने वाला है?

इसी बीच, आज संसद में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चल रही चर्चा के दौरान अपना संबोधन देंगे। उनका यह भाषण खास माना जा रहा है क्योंकि बजट पर बहस 9 फरवरी से शुरू होगी, और इससे पहले राहुल गांधी का वक्तव्य विपक्ष की रणनीति का संकेत दे सकता है।

आज के कार्यक्रम

  • 2:00 बजे - राहुल गांधी का संबोधन: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी लोकसभा में बोलेंगे।
  • 1:00 - 2:30 बजे - वित्त मंत्री से अनौपचारिक मुलाकात: नए संसद भवन के समन्वय-3 हॉल में वित्त मंत्री का पोस्ट-बजट इंटरएक्शन आयोजित किया जाएगा, जहां मीडिया से बजट से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

बजट को लेकर सियासी खींचतान और चर्चा अब पूरे सत्र तक जारी रहने की संभावना है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बजट की आलोचना करते हुए इसे “वास्तविक संकटों से आंख मूंदने वाला” बताया था। उन्होंने दावा किया कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, विनिर्माण गिर रहा है और निवेश कम हो रहा है।

बजट 2026-27 पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों का कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की आर्थिक बुनियाद न केवल मजबूत है, बल्कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z