पीएम मोदी, प्रवीण कुमार व होकाटो होतोज़े सेमा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

पीएम मोदी ने की प्रवीण कुमार और होकाटो होतोज़े सेमा से की फोन पर बात, पूछा सफलता का राज

पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत के दिग्गज खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। देश के लिए छठा पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार की सफलता भारत के लिए एक और बड़ी सफलता है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत के दिग्गज खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। देश के लिए छठा पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार की सफलता भारत के लिए एक और बड़ी सफलता है। प्रवीण को बधाई संदेश भेजने के बाद पीएम मोदी ने शनिवार को उनसे फोन पर बात की और प्रशिक्षण से प्रदर्शन सुधारने के लिए किए गए अभ्यास और संघर्ष के बारे में जाना।

बातचीत के दौरान पीएम ने न सिर्फ प्रवीण कुमार का हौसला बढ़ाया बल्कि भविष्य में भी देश के लिए उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार, 07 सितंबर को बयान जारी कर बताया कि पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार से फोन पर बात की।

पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक खेलों के पदक विजेता प्रवीण कुमार और होकाटो होटोसे सेमा से फोन पर बात की। पीएम ने 40 साल की उम्र में अपने पहले ही पैरालिंपिक में पदक जीतने के लिए होकाटो होटोसे सेमा के प्रयासों की सराहना की।

पीएम ने प्रवीण कुमार से चर्चा की कि कैसे उन्होंने अपने प्रशिक्षण के दौरान इंटरनेट की मदद ली जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिली। पीएम ने इस दौरान आने वाले भविष्य के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं।

ओलंपिक पदक विजेताओं से भी की थी बात

इससे पहले पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भी पदक विजेताओं के साथ फोन पर बातचीत की थी। वहीं, उनके वतन वापस आने पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित भी किया था।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान