सरिता डोवाल, एसपी जीआरपी [स्रोत: ANI] 
देश

हरिद्वार में पटरियों पर डेटोनेटर मिलने से हड़कंप: पुलिस जांच में जुटी, CCTV में दिखाई दिया एक संदिग्ध

हरिद्वार के मोतीचूर रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर मिलने की सुचना से हड़कंप मच गया। जिसके बाद तत्काल जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की जांच की। इस मामले में पुलिस को CCTV फुटेज से एक संदिग्ध का पता चला हैं।

प्रतीक मिश्रा

हरिद्वार: पिछले दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से कई जगहों पर रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ के मामले सामने आये थे। कहीं ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला था तो कहीं पटरियों पर लोहे का सरिया रख दिया गया था, जिसके बाद से रेलवे ट्रैक्स को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तैद हैं।

ताज़ा मामला हरिद्वार से सामने आया है, जहां मोतीचूर रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखे होने की सुचना मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामलें की गंभीरता को समझते हुए पटरियों की जांच शुरू कर दी। ट्रैक पर डेटोनेटर मिलने की पुष्टि जीआरपी पुलिस अधीक्षक सरिता डोवाल ने की हैं।

पटरियों पर डेटोनेटर पाए जाने की घटना को लेकर जीआरपी पुलिस अधीक्षक सरिता डोवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली कि मोतीचूर रेलवे ट्रैक पर एक डेटोनेटर मिला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है। धारा 288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ के साथ समन्वय किया जा रहा है और हम रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे हैं।

घटना को लेकर जीआरपी सघनता से जांच कर रही है। जीआरपी पुलिस अधीक्षक सरिता डोवाल ने बताया कि हमने आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किये है, जिसमे एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है। फ़िलहाल धारा 288 BNS के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रहे है। शुरुआती जांच के दौरान ट्रैक पर मिला यह डेटोनेटर रेलवे द्वारा ही उपयोग किये जाने की बात भी सामने आई हैं।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार