शहजाद भट्टी व नीतीश कुमार वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

नीतीश ने खींचा मुस्लिम महिला का हिजाब...तो खौल उठा पाकिस्तानी डॉन का खून, VIDEO जारी कर दी खुली धमकी

Shehzad Bhatti on Nitish Kumar: बिहार के CM नीतीश कुमार के महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के मुद्दे पर पाकिस्तान से रिएक्शन आया है। पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी नीतीश को धमकी दी।

अभिषेक सिंह

Shehzad Bhatti Video: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के मुद्दे पर पाकिस्तान से रिएक्शन आया है। घटनाक्रम पर पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर बयान दिया है। जिसमें डॉन शहजाद भट्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी की मांग करते हुए धमकी दी है।

शहजाद भट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कहते हैं कि बिहार में एक मुस्लिम महिला के साथ एक सीएम के बर्ताव को सबने देखा है। वह आरोप लगाते हैं कि अब उन्हें गलत तरीके से आरोपों का निशाना बनाया जा रहा है।

वीडियो में क्या बोल रहा शहजाद भट्टी

सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो मैसेज में भट्टी ने कहा कि उस व्यक्ति के पास अभी भी महिला से माफी मांगने का समय है, नहीं तो ज़िम्मेदार संस्थानों को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, "बाद में यह मत कहना कि शहजाद भट्टी ने ये कर दिया, शहजाद भट्टी ने वो कर दिया।"

शहजाद भट्टी के वीडियो का मकसद क्या?

इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि ऐसे वीडियो का मकसद सिर्फ सुर्खियां बटोरना और अशांति फैलाना है। प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियां ​​सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे कंटेंट पर कड़ी नजर रख रही हैं।

राष्ट्रीय जनता दल ने शेयर किया था वीडियो

गौरतलब है कि हाल ही में RJD (राष्ट्रीय जनता दल) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचते हुए दिख रहे हैं। यह घटना 1283 आयुष डॉक्टरों (आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी) को नियुक्ति पत्र सौंपने के एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी।

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही महिला डॉक्टर नुसरत परवीन अपना नियुक्ति पत्र लेने स्टेज पर पहुंचीं, नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींचा और उनसे कुछ पूछा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नियुक्ति पत्र देने के बाद मुख्यमंत्री ने महिला डॉक्टर से पूछा, "यह तुमने क्या पहना है?" और तुरंत बाद उनका हिजाब खींच लिया।

नुसरत परवीन ने किया नौकरी से इनकार

सीएम नीतीश कुमार की यह हरकत इतनी अचानक और असहज करने वाली थी कि मंच पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। वहीं, डॉक्टर नुसरत ने नौकरी न करने की बात कहते हुए बिहार छोड़ दिया है और अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल लौट गई हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z