फिर बैन हुए पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

फिर बैन हुए पाकिस्तानी अकाउंट्स, 24 घंटे के अंदर हुआ एक्शन, जानिए क्या है कारण?

बुधवार को पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर्स और स्टार्स के अकाउंट्स अचानक दिखाई देने लगे तो फैंस ने आश्चर्य जताया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। लेकिन एक दिन बाद ही इन पर दोबारा बैन लगा दिया गया।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसरों और यूट्यूबर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भारतीय यूजर्स के लिए ब्लॉक कर दिए गए थे। लेकिन बुधवार को यह बैन हटा लिया गया और अकाउंट्स फिर से दिखाई देने लगे। हालांकि गुरुवार को एक बार फिर से इनको बैन कर दिया गया है।

गुरुवार सुबह से ही शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर मावरा होकेन, युमना जैदी, हानिया आमिर और फवाद खान जैसे लोकप्रिय पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट्स एक बार फिर भारतीय यूजर्स के लिए बैन हो गए हैं।

'यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है'

बुधवार को इन सितारों के अकाउंट कुछ घंटों के लिए भारत में फिर से दिखाई दिए, जिससे लगा कि शायद सोशल मीडिया पर से प्रतिबंध हटा लिया गया है। लेकिन गुरुवार सुबह तक भारतीय यूजर्स को इंस्टाग्राम पर एक मैसेज दिखाई देने लगा, जिसमें लिखा था, 'यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है।'

यूजर्स ने की जमकर आलोचना

आपको बता दें कि बीते कल जब पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर्स और स्टार्स के अकाउंट्स अचानक दिखाई देने लगे तो फैंस ने आश्चर्य जताया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। भारत के इस फैसले की चौतरफा आलोचना भी की गई। लेकिन एक दिन बाद ही दोबारा बैन लग जाने से अब यूजर्स मामला ठंडा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

वहीं, प्रतिबंध हटाने या फिर से लागू करने के बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि यह कदम स्थायी है या अस्थायी। पाकिस्तानी हस्तियों के खिलाफ यह प्रतिबंध भारत के सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगाया गया था।

क्यों बैन किए गए अकाउंट्स

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। कई पाकिस्तानी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर भारत द्वारा आतंकियों के खिलाफ उठाए गए कदमों की आलोचना की, जिसके बाद उनके अकाउंट भारतीय यूजर्स के लिए ब्लॉक कर दिए गए थे।

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर