नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्धविराम का कुछ ही घंटों में उल्लंघन हो गया। सीजफायर के तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान की ओर से कई सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ की कोशिश और फायरिंग की गई। इस पर विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है और भारतीय सीमा में अतिक्रमण की कोशिश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सेना को पूरी छूट दी गई है और भारतीय जवान हर स्थिति का मजबूती से सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान की इस हरकत को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि अब जवाब सख्त और साफ होगा।
शाम पांच बजे दोनों देशों के बीच शांति बहाली का ऐलान किया गया था लेकिन रात आठ बजे के करीब ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में गोलाबारी के साथ-साथ ड्रोन अटैक शुरू कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला और घुसपैठ की हर कोशिश को विफल करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया।
सेना अलर्ट बराबर जवाब देने को तैयार भारतीय सेना की सतर्कता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीजफायर के बाद भी जवान पूरी तरह मोर्चे पर तैयार थे। किसी भी संभावित हमले या अतिक्रमण से निपटने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सैन्य अफसरों ने बताया कि अब हर हरकत का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा।
गलत जानकारी फैला रहा है पाकिस्तान
एक आधिकारिक ब्रीफिंग में बताया गया कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत सूचनाएं फैलाने में लगा है। भारत की तीनों सेनाएं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी उकसावे पर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकस्तिान को ध्याना देना चहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को स्थिति को ठीक से समझना चाहिए।