ऐशान्या द्विवेदी और संजय द्विवेदी (सौ. सोशल मीडिया ) 
देश

पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने सेना और पीएम को किया धन्यवाद, पिता बोले- सरकार ने लिया पूरा प्रतिशोध

सीजफायर समझौते के बाद पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या और पिता संजय द्विवेदी ने सरकार को अपना समर्थन देते हुए कहा है कि हमें प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है।

अपूर्वा नायक

पहलगाम हमले में मारे गए 26 मासूम टूरिस्टों में कानपुर के शुभम द्विवेदी का नाम भी शामिल था। पाकिस्तान के इस कायराना आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद पाकिस्तान को भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया था। जिससे पाकिस्तान थर्रा गया है और घुटने टेकते हुए उसने भारत के साथ सीजफायर समझौता करने की बात कही है। इसी को लेकर आतंकी हमले के शिकार हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी और पिता ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिसमें शुभम की पत्नी ऐशान्या ने कहा है कि उन्हें भारतीय सशस्त्र दल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर काफी विश्वास है। ये लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है। जब तक आतंकवाद है, तब तक ऑपरेशन सिंदूर चलेगा। साथ ही उन्होंने पीएम को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान से उनके पति की मौत का बदला लिया है। इसके साथ ही शुभम के पिता ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार ने आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त करके पूरा बदला लिया है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट