डल झील में मिली फतेह-1 मिसाइल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

नाम फतेह...काम फुस्स! डल झील में मिला पाकिस्तानी-कारस्तानी का सुबूत, आतंक के आका की इंटरनेशनल फजीहत

Operation Sindoor: श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में सफाई अभियान के दौरान पाकिस्तान द्वारा दागा गया एक फतह-1 रॉकेट मिला। यह रॉकेट इसी साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान झील में गिरा था।

अभिषेक सिंह

Fateh-1 Rocket Found in Dal Lake: जम्मू-कश्मीर की सुप्रसिद्ध डल झील में सफाई के दौरान पाकिस्तान की कारस्तानी का सबसे बड़ा सुबूत बरामद हुआ है। डल झील में जो कुछ भी मिला यह पाकिस्तान की नापाक हरकतों के सुबूत के साथ-साथ उसकी बेइज्जती का भी जरिया बनने वाला है।

दरअसल, श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में सफाई अभियान के दौरान पाकिस्तान द्वारा दागा गया एक फतह-1 मिसाइल है। यह रॉकेट इसी साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान झील में गिरी थी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह हमला श्रीनगर स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए किया गया था, लेकिन चूक गया। बरामद मिसाइल की खोल को स्थानीय पुलिस को सौंप दी गई है।

भारत ने किया था जवाबी हमला

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना द्वारा किया गया एक बड़ा जवाबी हमला था। इसी साल 22 अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर एक कायराना हमला हुआ था। जिसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ सटीक कार्रवाई की। जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया गया था। यह ऑपरेशन सीमित लेकिन सशक्त था। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया, लेकिन संघर्ष को बढ़ाने का प्रयास नहीं किया।

पाक ने दागी फतेह-1 मिसाइल

आतंकवाद पर भारत के प्रहार से बौखलाए पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन के दौरान जवाबी कार्रवाई की। 10 मई, 2025 को एक फतह-1 मिसाइल दागी गई। यह एक पाकिस्तानी बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 70-100 किलोमीटर है। हालांकि, यह श्रीनगर के सैन्य अड्डे को भेदने में विफल रही और नाकाम साबित हुई।

मिला पाकिस्तानी हमले का सबूत

10 मई को दागी गई यह मिसाइल डल झील के गहरे पानी में गिर गई थी और अब सफाई के दौरान उसे बरामद कर लिया गया है। मिसाइल के खोल को तुरंत स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। अब इसकी जांच की जा रही है। यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए पाकिस्तानी हमले का सबूत है।

यह खोल पाकिस्तान के हमले की पुष्टि करता है। इस लिहाज से भारतीय सेना की कार्रवाई सही साबित होती है। इतना ही नहीं, फतेह-1 मिसाइल का ये खोल पाकिस्तान के असफल मिसाइल हमलों के साथ-साथ उसकी फजीहत की कहानी भी बयां कर रहा है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल