PM मोदी,शशि थरूर और राहुल गांधी 
देश

कांग्रेस ने किया दरकिनार लेकिन मोदी ने जताया भरोसा, थरूर के नाम पर सियासी घमासान

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाते हुए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विश्व के प्रमुख देशों में भेजने का फैसला किया है। इस डेलिगेशन में शशि थरूर का भी नाम है, जिस पर अब सियासत हो रही है।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: भारत की आतंकवाद के खिलाफ जंग में ऑपरेशन सिंदूर एक अहम पड़ाव साबित हुआ। अब इसको लेकर ही भारत की तरफ से सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों समेत प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाला है। मोदी सरकार ने इस डेलिगेशन के लिए जिन सांसदों के नामों का ऐलान किया है, उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर का नाम भी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने जिन सांसदों का नाम डेलिगेशन के लिए दिया था, उनमें शशि थरूर का नाम शामिल नहीं था। इसको लेकर अब सियासत तोज हो गई है। कांग्रेस ने पार्टी द्रावा सुझाए नामों को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। वहीं शशि थरूर ने मोदी सरकार का आभार जताया है।

कांग्रेस ने थरूर को किया दरकिनार

कांग्रेस ने विदेश में भारत के पक्ष को मजबूती से रखने और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए अगले सप्ताह से विभिन्न देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए अपने चार नेताओं आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नाम सरकार को दिए थे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू को पत्र लिखकर ये नाम दिए। इस लिस्ट में शशि थरूर का नाम शामिल नहीं है। सरकार पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर' के बाद आक्रामक राजनयिक अभियान के तहत वैश्विक मंच पर भारत के पक्ष को मजबूती से रखने और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए अगले सप्ताह से विभिन्न देशों में कई बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगी।

क्या कहा कांग्रेस ने?

रमेश ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, "कल सुबह संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता से बात की। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर भारत के रुख को समझाने के लिए विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए चार सांसदों के नाम प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।" उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री को कांग्रेस की ओर से चार नाम देते हुए पत्र लिखा। रमेश के अनुसार, राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल के लिए आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का नाम दिया है।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता