देश

मोहाली में मुठभेड़ में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का एक गुर्गा घायल, दूसरा गिरफ्तार; 4 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

शुभम सोनडवले

मोहाली. पंजाब पुलिस (Punjab Police) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएएस नगर पुलिस ने बटाला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) द्वारा विदेश से संचालित इसके 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक को मुठभेड़ में गोली लगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण गुजरपुरिया और शरणप्रीत उर्फ सनी के रूप में हुई। इन दोनों के खिलाफ दो यूएपीए के मामले दर्ज हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने कहा, "एसएएस नगर पुलिस ने बटाला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) द्वारा विदेश से संचालित इसके 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया। वे विभिन्न हत्याओं में शामिल थे।"

उन्होंने कहा, "हरविंदर रिंदा और उसके सहयोगियों द्वारा संचालित आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल, जो अपने बैंक खातों में धन उपलब्ध कराकर युवाओं की भर्ती कर रहे थे और ड्रोन की मदद से सीमा क्षेत्र से विदेशी हथियारों की तस्करी कर रहे थे। इस दौरान 4 पिस्तौल और 10 जीवित कारतूस बरामद किए।"

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें