देश

एक देश-एक चुनाव कमेटी में केंद्रीय मंत्री शाह समेत 8 चेहरे, कांग्रेस नेता भी शामिल

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: ‘एक देश-एक चुनाव’ के लिए  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) की अध्यक्षता में समिति बनाई जा रही है। इसके लिए सरकार ने शनिवार को आठ सदस्यों का नाम भी जारी कर दिया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य और विधि विभाग के सचिव नितेन चंद्र समिति के सचिव होंगे।

कौन-कौन हैं समित के आठ सदस्य
एक देश-एक चुनाव’ के लिए  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनाई गई समिति में शामिल सदस्य  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary) और राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) का नाम शामिल है। इसके अलावा समिति में 15वें​ वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष कश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी भी हैं।  

कांग्रेस सांसद समिति में शामिल होने से किया इनकार
सरकार ने शनिवार को ही समिति के कामकाज की अधिसूचना भी जारी की। इसके मुताबिक, समिति यह भी देखेगी कि इसके लिए राज्यों की सहमति कितनी जरूरी है या कितने राज्यों की सहमति जरूरी होगी। वहीं, कांग्रेस ने इस समिति को संसदीय लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश बताया। शनिवार रात अधीर रंजन चौधरी ने कमेटी में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि नतीजे पहले से ही तय हैं।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?