File Photo 
देश

राहुल से ईडी की पूछताछ पर कमलनाथ ने कहा, "केंद्रीय एजेंसियों को सियासी औजार बना दिया गया है"

किर्तेश ढोबले

इंदौर/मध्यप्रदेश: भाजपा नीत केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि ‘‘इन संस्थानों को राजनीति का औजार बना दिया गया है।'' कमलनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ‘‘नेशनल हेराल्ड'' समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ को लेकर यह बात कही।

उन्होंने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘एक जमाने में सरकारी संस्थान हमारी ताकत हुआ करते थे। पहले लोग कहते थे कि (निष्पक्ष छानबीन के लिए) फलां मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। लेकिन अब ऐसे संस्थानों को राजनीति का औजार बना दिया गया है।"

कमलनाथ ने कहा,‘‘यह बहुत गलत बात है कि केंद्रीय संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इन संस्थानों को बर्बाद किया जा रहा है। आप (मीडिया) गवाह हैं कि अब ये संस्थान कैसे हो गए हैं।''

पूर्व वाणिज्य और उद्योग मंत्री कमलनाथ ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि व्यापारियों ने उन्हें बताया है कि जीएसटी से सबसे ज्यादा "फायदा" सरकारी निरीक्षकों को हो रहा है।(एजेंसी)

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा