ध्रुव राठी को कोर्ट से झटका सोर्स: सोशल मीडिया
देश

ध्रुव राठी को कोर्ट से झटका, तीसरी बार वारंट जारी; अब भारत आए तो मुश्किल में फंस जाएंगे Dhruv Rathee

Non-bailable Warrant Against Dhruv Rathee: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। जिसके बाद उनकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • ध्रुव राठी के खिलाफ तीसरी बार वारंट जारी

  • 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी

  • दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

YouTuber Dhruv Rathee Non-bailable Warrant: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली की साकेत कोर्ट से झटका लगा है। 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

शिकायतकर्ता सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की शिकायत पर सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट अनम रईस खान ने यह आदेश दिया। मामला आपराधिक मानहानि की शिकायत से जुड़ा है। बता दें कि ये वारंट जारी होने का मतलब दोष साबित होना नहीं है।

साल 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आज साल 2018 के एक आपराधिक मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट यानी NBW जारी किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमन रईस खान ने ये आदेश तब पारित किया जब जमानती वारंट जारी होने के बावजूद न तो ध्रुव राठी और न ही उनका कोई वकील अदालत में पेश हुआ।

बता दें कि ये मामला विकास सांकृत्यायन की शिकायत पर 'BJP IT Cell Part II' वीडियो को लेकर चल रहा है और अब इस पर अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी।

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान भारत आए थे यूट्यूबर ध्रुव राठी

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए हाल ही में यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत आए थे। जिस दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब आगे यदि यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत आते हैं तो फिर उनकी गिरफ्तारी की पूरी संभावनाएं हैं क्योंकि उनके खिलाफ अब गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने विकास सांकृत्यायन की ओर से दायर मामले में 31 अक्टूबर को और 17 अक्टूबर को जमानती वारंट जारी किए थे। इससे पहले, नोटिस तामील कराने गए व्यक्ति ने बताया था कि राठी के घर पर ताला लगा हुआ था।

अदालत ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित राठी के पते पर नए समन भी जारी किए थे। पांडेय ने आरोप लगाया था कि राठी ने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर उनकी मानहानि की थी।

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगा नया आयाम, युवाओं से क्रिकेट तक सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश; PM Modi ने बताया विजन

गंगा किनारे गंदगी साफ कर रहीं विदेशी महिलाएं, वीडियो वायरल होने के बाद भारतीयों ने कहा- हम कब सुधरेंगे

कार्तिगई पूर्णिमा पर तिरुवन्नामलाई में गिरिवलम कब से कब तक? जानें महादीपम का समय; पथ पर तैयारी पूरी

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य