ओम बिरला (सोर्स-सोशल मीडिया)  
देश

'धम से गिरा' ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, ध्वनि मत से हुआ खारिज, विपक्ष को बड़ा झटका

Parliament News: लोकसभा में ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हुआ। दो दिन की बहस के बाद अमित शाह ने स्पीकर का बचाव किया, अब बिरला बने रहेंगे अध्यक्ष।

सजल रघुवंशी

Om Birla No Confidence Motion: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया। इस प्रस्ताव पर लोकसभा में दो दिनों तक बहस चली, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिरला का बचाव करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया।

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कई विपक्षी नेताओं के समर्थन से यह प्रस्ताव पेश किया था और स्पीकर पर पक्षपात के आरोप लगाए थे, लेकिन एनडीए ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। प्रस्ताव गिरने के बाद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष बने रहेंगे। प्रस्ताव के गिरने के बाद विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। साथ ही जब केंद्रीय गृह मंत्री आज सदन में आए तब उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

शाह ने विपक्ष को घेरा

अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ओम बिरला की निष्ठा पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नियमों के खिलाफ किसी को बोलने का अधिकार नहीं है। साथ ही राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि वह कहते हैं उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, जबकि वह खुद बहस में हिस्सा नहीं लेते और महत्वपूर्ण सत्रों के दौरान अक्सर विदेश में रहते हैं।

विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

बुधवार को अमित शाह को सरकार की ओर से प्रस्ताव पर जवाब देना था। उन्होंने सदन में बोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कभी आंख मटकाते हैं और कभी प्रधानमंत्री को उनकी सीट पर गले लगाते हैं। इस बयान पर विपक्षी सांसदों ने खूब शोर मचाया और माफी मांगने की मांग की।

विपक्ष की राजनीति को तगड़ा झटका

इस प्रस्ताव के खारिज होने के बाद विपक्ष को तगड़ा झटका लगा है। विपक्ष जब इस प्रस्ताव को लाई थी तब विपक्ष द्वारा ऐसा नैरेटिव बनाया जा रहा था कि वह संसद की गरिमा को बनाए रखना चाहते हैं और ओम बिरला निष्पक्ष नहीं हैं। इसलिए यह प्रस्ताव लाया जा रहा है लेकिन अब विपक्ष जो नैरेटिव पूरे देश के सामने बनाना चाहती थी वह अविश्वास प्रस्ताव की तरह ही 'धम से गिर' गया है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर