नितिन नवीन (सोर्स सोशल मीडिया) 
देश

हैदराबाद से शुरू होगा नितिन नवीन का संगठन मिशन, 9 नए भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन

Telangana BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 जून तक तेलंगाना के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन और संगठन की रणनीति पर मंथन करेंगे।

वंदना शर्मा

Nitin Naveen Telangana Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तेलंगाना के तीन दिन के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। यह दौरा 28 जून से 30 जून 2026 तक तेलंगाना का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक दौरा होगा। इस व्यापक दौरे के दौरान नितिन नवीन पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में नई ऊर्जा का संचार करने और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से कई उच्च-स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे

मिला जानकारी के मुताबिक नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन, 28 जून को दोपहर 3:15 बजे हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह शाम 4 बजे रंगारेड्डी ग्रामीण जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद  राज्य के अन्य 9 नए जिला भाजपा कार्यालयों का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।

युवाओं को बातचीत करते हुए मार्गदर्शन करेंगे

बता दें, इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनिर्मित जिला कार्यालयों का उद्घाटन भी करेंगे साथ ही युवाओं और बूथ अध्यक्षों से बातचीत करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। नितिन नवीन उन्हें प्रेरित करने के लिए तेलंगाना भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद नितिन नवीन नामपल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वह ग्रेटर हैदराबाद, साइबराबाद और मलकाजगिरि के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। शाम को वह भाजपा के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा होगी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन इन कार्यक्रमों के बाद शाम 5 बजे एक ऐतिहासिक भद्रकाली माता के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। आपको बताते चले कि इसके बाद वह हैदराबाद लौटेंगे और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

राज्य कार्यकारिणी बैठक का उद्घाटन करेंगे

नितिन नवीन अपने दौरे के अंतिम दिन में यानी 30 जून की सुबह 11:30 बजे घाटकेसर स्थित रॉक एन्क्लेव कन्वेंशन सेंटर में तेलंगाना भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। बैठक के बाद नितिन नवीन नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके साथ ही उनका तीन दिवसीय तेलंगाना दौरा संपन्न हो जाएगा।

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास