भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'अहंकार डूबेगा, सनातन गूंजेगा', दक्षिण फतह करने की तैयारी में BJP, शाह के दौरे के तुरंत बाद पहुंचे नितिन नवीन

BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Nitin Naveen ने कहा कि तमिलनाडु के लोग द्रमुक सरकार की प्रशासनिक विफलताओं से 'बेहद असंतुष्ट' हैं। उन्होंने कहा कि PM मोदी नेतृत्व में पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी।

सौरभ शर्मा

Nitin Naveen Tamil Nadu Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु की धरती से सियासी पारा चढ़ा दिया है। कोयंबटूर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे नवीन ने द्रमुक सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की जनता प्रशासनिक विफलताओं से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि तमिलनाडु के लोग अब बदलाव चाहते हैं और भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नवीन ने तमिलनाडु के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि यह वही पावन भूमि है जहां से भारत की आत्मा ने विश्व से संवाद किया था। उन्होंने कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद की साधना और उनके नवजागरण के घोष का जिक्र किया। साथ ही यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी तमिल भाषा और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं।

काशी तमिल संगम और संसद में सेंगोल की स्थापना इसी तमिल गौरव को नई ऊंचाई देने की एक अनूठी पहल है। बता दें कि भाजपा इस समय अपना फोकस दक्षिण फतह करने के लिए भी कर रही है तमिलनाडु में पिछले दिनों गृह मंत्री शाह भी दौरे पर गए हुए थे इसके बाद अब पार्टी के अध्यक्ष भी दौरे पर गए है और वहीं इस समय गृह मंत्री अमित शाह केरल में कार्यक्रम में शिरकत कर रहे है।

सनातन के अपमान पर आर-पार की जंग

नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि जिस धरती का सनातन संस्कृति में अद्वितीय योगदान रहा है, आज वहीं द्रमुक सरकार के राज में हिंदू आस्थाओं का अपमान हो रहा है। भगवान मुरुगन के दीपम से लेकर सनातन मूल्यों तक का निरंतर उपहास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जैसे रामसेतु का विरोध कांग्रेस के पतन का कारण बना था, ठीक वैसे ही द्रमुक का सनातन विरोधी अहंकार उसका राजनीतिक अंत तय करेगा। परिवारवाद और तुष्टिकरण ने जनता को भीतर तक चोट पहुंचाई है। भाजपा का लक्ष्य तमिलनाडु को विकास और स्वाभिमान के रास्ते पर ले जाना है।

बूथ कमेटियों से लेकर पोंगल तक की तैयारी

अपनी यात्रा के दौरान नितिन नवीन पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे और सिंगानल्लूर में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। वे पेरूर पटीश्वरार मंदिर और मरुधमलाई मुरुगन मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके अलावा वडवल्ली में आयोजित नम्मा ऊरु मोदी पोंगल समारोह में हिस्सा लेकर वे अपनी यात्रा का समापन करेंगे। उनका कहना है कि कार्यकर्ता पीएम मोदी के समृद्ध तमिलनाडु के सपने को हर घर और हर मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और जनता का विश्वास जीतेंगे।

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा