फाइल फोटो Social Media
देश

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BJP New National Team: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

अर्पित शुक्ला

BJP New Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नितिन नबीन की टीम में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत कई नेताओं की संगठन में वापसी हुई है। राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही राम माधव की भी बाजपा संगठन में वापसी हुई है, उनको भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी बीजेपी संगठन में लाया गया है। उनको राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इस टीम में  उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को भी भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कौन कौन बने उपाध्यक्ष? 

वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर, डॉ. मधुचंद्र कर को भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है।

स्मृति ईरानी को कौन सा पद मिला?

नई टीम में बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं। वहीं राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश और सौदान सिंह को बनाया गय़ा है। विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है।

मीडिया और सोशल मीडिया टीम में बदलाव

अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। साथ ही उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है। दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक तथा प्रीति गांदी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!