नवभारत ग्रुप के प्रबंध निदेशक निमिश माहेश्वरी, (सोर्स- नवभारत ब्यूरो)  
देश

Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: स्वागत भाषण में MD निमिश माहेश्वरी ने बताया आयोजन का विजन

नवभारत के मंच से ग्रुप के एमडी निमिश माहेश्वरी ने जानिए कैसे नितिन गडकरी ने भारत के बुनियादी ढांचे को बदला। उद्यमियों की भूमिका और देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था पर क्या खास बातें कहीं

मनोज आर्या

Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: नवभारत के द्वारा भविष्य के भारत का रोडमैप तैयार करने के लिए देश की राजधानी नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में 7 जुलाई 2026 को एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। नवभारत ग्रुप की ओर से आयोजित '1st एडिशन ऑफ नवभारत विकसित भारत कॉन्क्लेव' में देश के विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन होने जा रहा है। इस मौके पर प्रबंध निदेशक निमिश माहेश्वरी के द्वारा स्वागत भाषण देते हुए नवभारत के विजन के साथ-साथ इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ अतिथियों का स्वागत किया।

प्रबंध निदेशक निमिश माहेश्वरी ने कहा कि आज के समय में भारत तेजी से बदल रहा है। सड़क, परिवहन और लॉजिस्टिक जैसे क्षेत्रों में जो क्रांतिकारी बदलाव आए हैं, उसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। इसी बदलाव और तरक्की का जश्न हाल ही में 'नवभारत' परिवार द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में तैयार किया गया, जहाँ देश के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।

'नितिन गड़करी ने बदली नागपुर की तस्वीर'

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे। इस मौके पर उनके स्वागत में निमिश माहेश्वरी ने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने बताया कि कैसे गडकरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल देश की सड़कों को सुधारा है, बल्कि शहरों की पुरानी पहचान को भी एक नया गौरव दिया है। नागपुर की बदली हुई पहचान का श्रेय भी गडकरी को दिया। उन्होंने बताया कि एक समय था जब लोग नागपुर को सिर्फ 'ऑरेंज सिटी' यानी संतरों के शहर के रूप में जानते थे। लेकिन आज जब कोई बाहर कहता है कि वह नागपुर से है, तो उसे तुरंत जवाब मिलता है- "क्या आप गडकरी जी के शहर से हैं?"

यह बदलाव रातों-रात नहीं आया है। माहेश्वरी जी के अनुसार, यह गडकरी जी की मेहनत और उनके अचीवमेंट का नतीजा है। उन्होंने देश के सड़क परिवहन, लॉजिस्टिक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में जो बड़े बदलाव किए हैं, वे आज 'नए भारत' की प्रगति का असली प्रतीक बन चुके हैं।

नवभारत का 94 साल का भरोसा

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 'नवभारत' समूह के योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले 94 सालों की अपनी लंबी यात्रा में नवभारत कभी भी देश हित और जनहित के मुद्दों को उठाने से पीछे नहीं हटा है। अखबार ने हमेशा कोशिश की है कि सरकार का ध्यान जनता की समस्याओं को सुलझाने की ओर बना रहे। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है। डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप कल्चर, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। निमेष माहेश्वरी ने कहा कि इन उपलब्धियों के पीछे नीति निर्माताओं और समाज के हर वर्ग का सामूहिक योगदान है।

छोटे उद्यमियों का बड़ा योगदान

कार्यक्रम का एक मुख्य उद्देश्य उन उद्यमियों को सम्मानित करना था जिन्होंने देश के विकास में अपना योगदान दिया है। माहेश्वरी जी ने एक बहुत ही पते की बात कही कि अगर कोई व्यक्ति सिर्फ 20 लोगों को भी रोजगार देता है, तो उसका प्रभाव बहुत बड़ा होता है। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे उद्योगों से ही एक बड़ी वर्कफोर्स तैयार होती है, जो आगे चलकर देश की आर्थिक यात्रा को आसान बनाती है। इन लोगों का समर्पण और उनके द्वारा किए गए नए प्रयोग हम सभी के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं।

सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

अंत में निमेष माहेश्वरी ने सभी विशिष्ट अतिथियों और पाठकों का स्वागत करते हुए एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम सबको मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो पूरी दुनिया में नेतृत्व कर सके। गडकरी जी जैसे दूरदर्शी नेताओं और देश के मेहनती उद्यमियों के साथ मिलकर भारत अब विश्व मंच पर अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कार्यक्रम इसी सामूहिक शक्ति और विकास के संकल्प का एक छोटा सा हिस्सा था।

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव