एयर इंडिया एयरलाइन ( सौजन्य : ट्विटर ) 
देश

हवाई जहाज़ में बम की खबर, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे Air India के विमान को दिल्ली भेजा

एयर इंडिया के हवाई जहाज में बम की खबर मिलने के बाद अफरातफरी मच गई, जिसके बाद मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे विमान को तुरंत दिल्ली की और डाइवर्ट किया गया है।

प्रतीक मिश्रा

दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की खबर मिलने के बाद सनसनी फैल गई। इसके बाद तुरंत मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही इंटरनेशनल उड़ान को रुट डायवर्ट कर दिल्ली भेज दिया गया। बताया जा रहा है, कि इस वक्त विमान इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा हुआ है।

सुरक्षा बलों की मौजूदगी में जांच एजेंसी तथा पायलेट्स सुरक्षा संबंधी जांच-पड़ताल कर रहे हैं। विमान की सुरक्षा के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए बारीकी से जांच की जा रही है, हालाँकि अब तक विमान में बम होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। हवाई जहाज में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद यात्रियों सहित पूरा स्टाफ चिंतित हो गया था, इसके बाद ताबड़तोड़ फैसला लेकर फ्लाइट को न्यूयॉर्क ना ले जाते हुए तुरंत दिल्ली भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है।

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार