NEET PG परीक्षा स्थगित 
देश

NEET PG परीक्षा स्थगित, 15 जून से होना था एग्जाम; नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेजने NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित कर दी है। NEET PG 2025 परीक्षा 15 जून, 2025 के लिए निर्धारित थी।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने 15 जून, 2025 को आयोजित होने वाली NEET PG 2025 परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है। NBEMS ने इसको लेकर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि 15 जून को होने वाली NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

NBEMS ने यह फैसला अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने के लिए लिया गया है, जिससे परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जा सके। NEET PG 2025 के लिए परीक्षा की अगली तारिख की जल्दी ही घोषणा की जाएगी।

एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय ने 24 मई, 2025 को एक याचिका पर आदेश दिया कि NEET-PG 2025 एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए। परीक्षा में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षित परीक्षा केंद्र बनाए जाएं। इसके बाद NBEMS ने निर्णय लिया है कि NEET-PG 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। NEET-PG 2025 एग्जाम, जो पहले 15 जून 2025 को होना था, अब स्थगित कर दिया गया है जिससे अधिक टेस्ट सेंटर और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की जा सके। नई तारीख की जल्द ही घोषणा की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में NEET-PG 2025 परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) को निर्देश दिया है कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए, बजाय इसके कि इसे दो शिफ्टों में बांटा जाए। यह निर्णय परीक्षा में समानता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि विभिन्न शिफ्टों के पेपरों के बीच कठिनाई स्तर में भिन्नता से उम्मीदवारों के साथ भेदभाव न हो।

इस आदेश के परिणामस्वरूप, NEET-PG 2025 परीक्षा, जो पहले 15 जून को दो शिफ्टों में आयोजित होने वाली थी, अब स्थगित कर दी गई है। NBEMS ने कहा है कि नए परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG