पवन खेड़ा ने बीजेपी पर बोला हमला (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

'अपना कार्यकाल नहीं पूरा कर पाएगी NDA', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का दावा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोमवार इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी।

शुभम पाठक

नई दिल्ली: बीजेपी और कांग्रेस के बीच चल रहे जुबानी मुठभेड़ में कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का ये दावा मध्य प्रदेश के इंदौरा में प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान आया है। जहां खेड़ा ने कहा कि समझौता नहीं करने के अपने कथित रुख के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठजोड़ की राजनीति कर ही नहीं सकती इसीलिए उसकी सरकार जल्द ही गिर जाएगी।

पवन खेड़ा का दावा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इंदौर में प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा मैं आपको दावे के साथ कह सकता हूं कि मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करती हुई नहीं दिख रही है। इस दावे के आधार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में महज 240 सीटों पर सिमटने के कारण भाजपा का आत्मविश्वास खत्म हो चुका है। पवन खेड़ा ने कहा कि जब आप (भाजपा) समझौता करना नहीं चाहते, तो आप गठबंधन की राजनीति कर ही नहीं सकते। अभी शुरुआत हुई है। आने वाले कुछ महीनों में आपको जवाब मिलेगा।'' खेड़ा ने यह भी कहा कि अगर भाजपा विपक्षी दलों को तोड़ने की पुरानी गलतियां दोहराएगी, तो उसे बहुत जल्द इसका "खामियाजा" भुगतना पडे़गा।

जम्मू-कश्मीर चुनाव पर पवन खेड़ा

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 की बहाली का चुनावी वादा करने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस से हाथ मिलाने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के हमलों पर पवन खेड़ा ने कहा कि आप (भाजपा) किसी भी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र को लेकर दूसरी राष्ट्रीय पार्टी पर सवाल कैसे उठा सकते हैं? आप हमारा न्यूनतम साझा कार्यक्रम आने दीजिए। आप इस कार्यक्रम पर सवाल उठाइए जिस पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं।

खेड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में करीब 10 साल पहले हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने उस पीडीपी के साथ हाथ मिलाया था जिसने अपने चुनावी घोषणापत्र में कथित रूप से कहा था कि इस सरहदी सूबे में भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों की मुद्राएं चलनी चाहिए।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप