केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (सोर्स- @iChiragPaswan)
देश

यूसीसी लागू करने के बयान पर चिराग पासवान का रिएक्शन, अमित शाह के बयान पर कहा- ड्राफ्ट सार्वजनिक हो

Chirag Paswan Stands On UCC: केंद्रीय गृह मंत्री के बयान के बाद एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान ने समान नागरिक संहिता को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने ड्राफ्ट सार्वजनिक करने की बात कही।

नितिन कुमार राय

Chirag Paswan Reaction On UCC Implementation: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा यूसीसी पर रविवार को दिए बयान के बाद देश में सियासी भूचाल आ गया है। गृह मंत्री ने मुंबई में घोषणा करते हुए कहा था कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए द्वारा शासित सभी 21 राज्यों में साल 2029 से पहले यूसीसी लागू की जाएगी। जिसके बाद देश की सियासी हल्कों में बयानों की बाढ़ आ गई। बिहार एनडीए में विरोध के स्वर सुनाई दिए। जेडीयू नेता श्याम रजक ने कहा कि किसी भी कीमत पर यह कानून बिहार में लागू नहीं किया जाएगा।

चिराग ने रुख कर दिया स्पष्ट

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के बाद अब बीजेपी के सहयोगी चिराग पासवान ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी समानता और विविधता दोनों को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यूसीसी का ड्राफ्ट सार्वजनिक होने के बाद उनकी पार्टी अपना पक्ष रखेगी। आगे यह भी कहा कि यूसीसी का ड्राफ्ट सार्वजनिक हो, सभी स्टेकहोल्डर के हितों को देखा जाए और व्यापक विचार-विमर्श हो।

भारत का सामाजिक ताना-बाना विविधतापूर्ण

चिराग पासवान ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत का सामाजिक ताना-बाना विविधतापूर्ण है। हर वर्ग की अपनी नागरिक परंपराएं और रीति-रिवाज हैं। संविधान ने स्वयं इसे स्वीकार किया है। पांचवीं-छठी अनुसूची, अनुच्छेद 371A व 371G, और अब तक की हर संहिता में अनुसूचित जनजातियों को दी गई छूट इसका प्रमाण है। आगे उन्होंने लिखा कि मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समानता और विविधता दोनों के प्रति प्रतिबद्ध है।

मुंबई में गृह मंत्री अमित शाह का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में रविवार को कहा कि 21 राज्यों की बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए की सरकारें 2029 से पहले यूसीसी लागू करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि तीन तलाक को खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं। हमने कई राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की है और मुझे विश्वास है कि बीजेपी-एनडीए शासित 21 राज्यों में 2029 से पहले यूसीसी लागू कर दिया जाएगा।  

जेडीयू ने गृह मंत्री के बयान से किया किनारा

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर जेडीयू नेता श्याम रजक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘इस मुद्दे पर हमारे नेता (नीतीश कुमार) ने बहुत पहले ही पार्टी का स्टैंड साफ कर दिया है। उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी संसद में यूसीसी विधेयक का समर्थन कर रही है, लेकिन बिहार में इसे लागू किए जाने के पक्ष में नहीं है।

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद

UPI New Rule 2026: ₹2,000 तक के UPI और RuPay पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी

हिंदी दिवस पर SC की नई पहल, जल्द लॉन्च होगा जन सूचना पोर्टल; हिंदी ऑडियो और वीडियो के जरिए जान सकेंगे फैसला

Weather Alert: राजस्थान-बिहार से यूपी तक आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी

झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान के नतीजों पर बोले PM मोदी