(डिज़ाइन फोटो) 
देश

बिहार: आज नवादा पहुंचेंगे CM नीतीश, करेंगे घटनास्थल का दौरा, अब तक 15 अरेस्ट

नवादा हादसे में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दे चुके है। वह खुद आज घटनास्थल का दौरा करेंगे।

राहुल गोस्वामी

नवादा/पटना. जहां नवादा हादसे में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दे चुके है। इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। इस मामले में जो भी दोषी हैं उनपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि वह खुद आज यानी रविवार 22 सितंबर को घटनास्थल का दौरा करेंगे।

जानकारी दें, बिहार के नवादा के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के देदौर पंचायत के कृष्णा नगर स्थित दलित बस्ती को कुछ दिनों पहले ही सुनियोजित तरीके से कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना में आधिकारिक तौर पर अभी तक कुल 21 घरों के जलने की भी पुष्टि हुई है।

प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि बीते बुधवार शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मांझी टोला में भूमि विवाद के कारण हिंसा भड़की। वहीं बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा बीते गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार नवादा जिले के मुफस्सिल थानान्तर्गत कृष्णानगर गांव में बीते 18 सितंबर को कुछ लोगों के द्वारा कई मकानों में आग लगाए जाने की सूचना मिलने पर नवादा जिला पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 15-20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई और अग्निशमन दस्ते की मदद से आग पर काबू पाया गया।

जारी बयान के अनुसार नवादा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल कार्यवाही की और स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया। वहीं बयान में यह भी कहा गया है कि रात में ही विशेष गश्ती पुलिस, मुफस्सिल थानाध्यक्ष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) एवं अंचलाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की, इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना प्राप्त नहीं मिली ।

जारी बयान के अनुसार पुलिस ने घटना में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन करते हुए रात में ही छापेमारी करते हुए नवादा और पास के नालन्दा जिले से घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी नंदू पासवान समेत 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना के बाद विधि व्यवस्था की समीक्षा की। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को स्थिति पर निगरानी रखने के लिए नवादा भेजा गया है। अन्य आरोपियों की राज्य भर में सघन तलाशी हो रही है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा बिहार में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने नहीं दिया जायेगा। कि वह खुद आज घटनास्थल का दौरा करेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी