-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bengaluru Woman Killed Body Chopped Into 30 Pieces Found In Fridge Like Shraddha Walker Murder Case
दिल्ली के बाद बेंगलुरु में श्रद्धा वाल्कर जैसा मर्डर! महिला के किए 30 टुकड़े; फ्रिज में मिले बॉडी पार्ट
- Written By: राहुल गोस्वामी
श्रद्धा वाल्कर जैसे कांड के बाद अब बेंगलुरु में ऐसे ही एक हत्या का मामला सामने आया है ।यहां एक 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा गया है।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली/बेंगलुरु : साल 2022 में दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा वाल्कर जैसे कांड के बाद अब बेंगलुरु में ऐसे ही एक हत्या का मामला सामने आया है, जिससे पूरे शहर में मानों सनसनी फैली है।यहां एक 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को 30 से अधिक टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा गया है। पुलिस का शक है कि यह हत्या करीब 15 दिन पहले हुई थी। वहीं पुलिस को क्राइम सीन पर मृतका के शव के टुकड़े उसके घर के अंदर एक रेफ्रिजरेटर में रखे मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में एक महिला की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला की हत्या करीब 15 दिन पहले पहले की गई होगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इमारत की ओर जाने वाली सड़क पर अवरोधक लगा दिए। इसी इमारत के एक फ्लैट में, महिला के शव के 30 से अधिक टुकड़े एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अकेली रहती थी। मामले की जांच शुरू जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Bengaluru Crime: 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
Bengaluru Daycare Case: मुख्य आरोपी विजयलक्ष्मी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
बेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन वे अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं। मामले पर ACP एन सतीश कुमार ने कहा, “व्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि यह 4-5 दिन पहले किया गया था।”
उन्होंने यह भी बताया कि डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी। ACP कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “शव की पहचान हो गई है। जांच जारी है। जांच के बाद हम और जानकारी देंगे। वह कर्नाटक में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है।” बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। मृतक महिला मल्लेश्वरम में रहती थी और एक मॉल में काम करती थी जबकि उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचा।
यहां पढ़ें – शुभंकर सरकार ने अधीर रंजन चौधरी की जगह ली, बने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नए अध्यक्ष
जानकारी हो कि साल 2022 में देश की राजधानी दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा वाल्कर नाम की लड़की की भी हत्या कर उसके शव के 36 टुकड़े कर दिए गए थे। उस समय मृतका के शव के टुकड़े को मेहरौली के जंगल में फेंकने की खौफनाक वारदात ने पूरे देश को मानों हिला कर रख दिया था। फिलहाल श्रद्धा वॉल्कर की हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bengaluru woman killed body chopped into 30 pieces found in fridge like shraddha walker murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMये मर्डर है… आबान अहमद की मौत पर फूटा अबू आजमी का गुस्सा, बोले- निष्पक्ष एजेंसी से जांच जरूरी वरना
Aug 10, 2026 | 10:12 AMNavabharat Nishanebaaz: शाह का नहीं दिखना कैसी है पहेली, किसके आदेश पर चली थी गोली
Aug 10, 2026 | 10:03 AMछतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
Aug 10, 2026 | 10:02 AMबेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर
Aug 10, 2026 | 09:56 AMउल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
Aug 10, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














