Highlights
कंडोम पर सरकार नहीं वसूलती है GST
भारत में हर साल तेजी से बढ़ रहा कंडोम का व्यापार
नवरात्र में कंडोम के विक्री की बढ़ोत्तरी का दावा कितना सच?
Do Condom Sales Really Increase During Navratri?: नवरात्रि सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है। भक्त सच्ची श्रद्धा से मां दुर्गा के नौ रुपों की आराधना करते हैं। भक्तजन मां को प्रसन्न करने के लिए डांडिया खेलते हैं। पूरे नवरात्र के दौरान गुजरात के साथ देशभर में गरबा और डांडिया की धूम रहती है। लेकिन बीते कुछ सालों से इस पर्व के आते ही गुजरात में कंडोम की बिक्री में बढ़ोत्तरी के दावे किए जा रहे है। सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में कई तरह के दावे किए जाते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कंडोम ब्रिक्री के आकड़ों को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कंडोम खरीदने पर सरकार कितनी GST वसूलती है? इसका जवाब है शून्य। भारत में कंडोम पर फिलहाल टैक्स फ्री है। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं।
कंडोम स्वास्थ्य और परिवार नियोजन से जुड़ा उत्पाद है। इस पर GST की दर शून्य होने का मतलब है कि इसकी खरीद पर अलग से GST नहीं देना पड़ता। कंडोम के लिए HSN कोड 40141010 का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, टैक्स संबंधी जानकारी के लिए संबंधित उत्पाद की आधिकारिक वर्गीकरण प्रविष्टि देखना जरूरी है।
साल 2025 में GST व्यवस्था में कई बदलाव किए गए। अलग-अलग उत्पादों पर कर की दरों को संशोधित किया गया, लेकिन कंडोम पर GST शून्य ही रहा। इंटरनेट पर कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में कंडोम पर 12 या 18 प्रतिशत GST लगने की जानकारी मिल सकती है। इसलिए ऐसी खबरों को पढ़ते समय उनकी तारीख और आधिकारिक स्रोत की जांच करना जरूरी है।
भारत में कंडोम बाजार 2025 में 435.51 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 43 करोड़ रुपये) था और 2034 तक इसके 810.95 मिलियन अमेरिकी डॉलर (77 करोड़ रुपये) तक पहुंचने का अनुमान है। 2026-2034 की पूर्वानुमान अवधि के दौरान, इसके 7.15% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने की उम्मीद है। यौन स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता, सरकारी पहल और वितरण नेटवर्क का विस्तार इस बाजार के विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।