नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 (डिजाइन फोटो) 
देश

नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज, विकसित भारत के रोडमैप पर होगी चर्चा

Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: नई दिल्ली में आयोजित नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भविष्य का ब्लूप्रिंट रखेंगे।

आकाश मसने

Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026 In Delhi: भारत को साल 2047 तक एक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के महत्वाकांक्षी संकल्प को गति देने के लिए राजधानी दिल्ली में एक बड़ा मंच सजने जा रहा है। आगामी 7 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस में ‘नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कॉन्क्लेव देश के भविष्य की विकास यात्रा, डिजिटल क्रांति और बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के आधुनिकीकरण पर विचार-मंथन करने का एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावी मंच साबित होगा।

इस वैचारिक महाकुंभ में देश को वैश्विक नेतृत्व, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इनोवेशन और समावेशी विकास की ओर ले जाने के रणनीतिक लक्ष्यों पर विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां अपने विचार साझा करेंगी।

नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि

नवभारत मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित इस खास कॉन्क्लेव में देश के बुनियादी ढांचे को वैश्विक पहचान देने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गडकरी भारत में बन रहे वर्ल्ड-क्लास हाईवे, एक्सप्रेसवे और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की भूमिका पर अपना मार्गदर्शन देंगे। वे बताएंगे कि कैसे एक मजबूत ट्रांसपोर्ट नेटवर्क 'विकसित भारत' की नींव रख रहा है।

वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिरकत करेंगे। सिंधिया देश में चल रही डिजिटल क्रांति, 5G/6G कनेक्टिविटी, दूरसंचार (Telecom) क्षेत्र की प्रगति और टेक्नोलॉजी के दम पर बदल रहे भारत की तस्वीर पर अपना विजन रखेंगे। वे बताएंगे कि कैसे आधुनिक संचार व्यवस्था देश के कोने-कोने तक विकास पहुंचा रही है।

सिर्फ आर्थिक विकास नहीं, बल्कि सर्वांगीण प्रगति है लक्ष्य

'विकसित भारत @2047' का सपना सिर्फ जीडीपी या आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है। इसका व्यापक उद्देश्य देश को इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, उद्योग, शिक्षा, नई तकनीक (Innovation) और सामाजिक न्याय के हर मोर्चे पर दुनिया में नंबर वन बनाना है। इस कॉन्क्लेव में नीति निर्माता (Policy Makers), कद्दावर उद्योगपति, टेक एक्सपर्ट्स, ब्यूरोक्रेट्स और स्टार्टअप फाउंडर्स एक साथ आकर देश की प्रगति का एक ठोस रोडमैप तैयार करेंगे।

आम जनता को रेलवे का बड़ा तोहफा! इन रूटों पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

दुनिया के दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने माना भारत का दम! सतत विकास, शिक्षा और मुक्त व्यापार के नीति को सराहा

दशहरा-दीवाली से पहले चीनी पर सरकार की सख्ती, घटाई गई स्टॉक रखने की सीमा; जमाखोरी पर होगा एक्शन

MPSC छात्रों के समर्थन में बोले राहुल गांधी, पुणे प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर साधा निशाना; उठाईं मुख्य मांगें

EU में भारतीय बासमती को PGI का इंतजार, 8 साल से लंबित है पंजीकरण; पाकिस्तान ने भी किया दावा