Anupriya Patel in Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: देश का अग्रणी मीडिया समूह ‘नवभारत’ द्वारा आज मंगलवार, 6 जुलाई को राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम 'विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026' में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल हुईं। इस कार्यक्रम के विशेष सत्र टूवार्ड ए हेल्थियर गोल्डन सेंचुरी (Towards A Healthier Golden Century) में उन्होंने प्रमुखता से अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आज खुशी हो रही है कि विकसित भारत कॉन्क्लेव के जरिए मुझे एक अवसर मिला है कि हमारी एनडीए की सरकार पिछले 12 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या बड़े बदलाव किए हैं उसको मैं आपके सामने रख सकती हूं।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हम पिछले 12 वर्षों में काफी आगे बढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जो अलग-अलग उपलब्धियां प्राप्त की है, उसमें स्वास्थ्य भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उसका सबसे बड़ा कारण सरकार के के दृष्टिकोण और सरकार की कार्य संस्कृति में आया एक अहम बदलाव है।
भारत सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने बताया कि 12 साल पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता के बागडोर अपने हाथ में ली थी, तब अलग-अलग मंत्रालय अलग-अलग विभाग सिर्फ अपने लक्ष्यों पर काम करते थे। लेकिन पीएम मोदी ने काम करने के इस तरीके को बदला। उन्होंने सरकार में बैठे एक-एक लोगों को यह समझाया कि हम अंतत: देश के 146 करोड़ लोगों के लिए ही काम कर रहे हैं... हम देश को बदलने के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए भले ही हमारी राह अलग हो...लेकिन हमारी मंजिल एक है। इसका नतीजा यह हुआ कि हर एक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिला।
केंद्र सरकार और पीएम मोदी की कार्यशैली पर चर्चा करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश में किसी भी लक्ष्य की पूर्ति जनभागीदारी के बिना संभव नहीं है। यह हमारी सरकार का दृष्टिकोण है। इसलिए हमने तय किया कि सरकार के प्रयासों के साथ-साथ नागरिकों के प्रयास भी सम्मिलित होने चाहिए। आज जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, विकसित भारत को सामान्य लक्ष्य नहीं है। आजदी के 100 वर्ष पूरे होने वाल हैं और हमें दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में आकर खड़े हो जाना है।
यह भी पढ़ें: ‘विकसित भारत’ पर आज महामंथन, नवभारत कॉन्क्लेव में गडकरी, शिवराज, सिंधिया, हरदीप पुरी बताएंगे एजेंडा
अनुप्रिया पटेल ने आगे कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि इससे पहले किसी सरकार ने यह सोचा ही नहीं। हम तो सिर्फ डेवलपिंग इकोनॉमी और डेवलपिंग कंट्री में ही शामिल होकर खुश थे। तो हमने आगे बढ़ने का लक्ष्य ही नहीं रखा...लेकिन आज हमारा लक्ष्य बड़ा है। हम दुनिया के किसी भी देश से पीछे रहना नहीं चाहते। आज के समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह भारत की ख्याति बढ़ी है, उससे यह स्पष्ट हो चुका है कि भारत किसी भी कीमत पर दुनिया के अन्य देशों से पीछे रहने को तैयार नहीं है।