Gen Z Journalism: आज के पत्रकार की आवाज कम पड़ गई है, ये बताने के लिए कि देश में कुछ गलत हो रहा है। वो सरकारी मीडिया के पैरों तले दबा है। लोग तुरंत गाली तो दे देते हैं लेकिन ये सोचने में घंटो लगा देते हैं कि एक पत्रकार के सामने परिवार की कई जिम्मेदारियां होती हैं।
पैसों के सामने तो हर इंसान झुक जाता है और जब पैसों की जरूरत ज्यादा हो तो एक पत्रकार भी आज बिकी हुई मीडिया में काम करने को मजबूर हो जाता है। इस दौर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाना बेहद मुश्किल हो गया है।
आज 16 नवंबर को सुबह-सुबह ट्विटर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस ट्रेंड कर रहा है। जिसे देखने के बाद सर्वप्रथम ऐसा ही लगा कि कुछ लिखना चाहिए, लेकिन क्या? इसी के मद्देनजर अब लिखना शुरू करते हैं कि एक Gen Z पत्रकार आखिर आज के दिन क्या सोच रहा है।
दरअसल, पुराने दौर की पत्रकारिता और अब की पत्रकारिता में अंतर आ गया है। आज हर एक भारतीय पत्रकार बनने की दौड़ में आगे है। लेकिन कहीं न कहीं सबका मकसद एक ही है- वायरल होना। आज की पत्रकारिता अखबारों से निकलकर हमारे फोन के स्क्रीन तक पहुंच गई है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण साल 2026 के स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में देखा गया।
लोग युवाओं के ऊपर हंस रहे थे, कह रहे थे कि ये आंदोलन नहीं मजाक है। लेकिन मजाक-मजाक में ये आंदोलन देशभर में फैल गया। नीट-पीजी परीक्षा में पेपर लीक का विरोध कर रहे स्टूडेट्स दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद भवन तक मार्च करते हुए पहुंच गए।
जब स्टूडेंट प्रोटेस्ट की शुरुआत हुई तो किसी भी नेशनल मीडिया ने इस टॉपिक को कवर नहीं किया, जिसके बाद युवाओं का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। साल 2026 के दौर में ग्राउंड की असली सच्चाई सोशल मीडिया पर ही सबसे पहले देखने को मिला।
टीवी चैनलों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जब भी ये जानना होता कि जंतर-मंतर पर आंदोलन में क्या कुछ अपडेट है...तब-तब टीवी पर किसी और टॉपिक को लेकर बहसबाजी होती रही। हमें खबर जानने के लिए उस वक्त इंस्टाग्राम पर आना पड़ता था।
लोगों ने गोदी मीडिया का उपहास उड़ाया और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। पहली पर आंदोलन में प्रधानमंत्री मोदी को भयंकर गाली से भरा स्लोगन पोस्टर पर लिखकर उपहास उड़ाना गया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।
युगों-युगों तक चली आ रही पत्रकारिता की छवि पहली बार 2026 में बदलती हुई दिखाई दे रही है। आज हर एक युवक का पत्रकारिता पर से भरोसा कम हो रहा है। आज एक Gen Z के लिए सोशल मीडिया न्यूज-अपडेट पाने का मुख्य ऑपशन है।
आज एक GEN Z कहता है कि अगर आपके साथ कुछ भी गलत हो रहा है तो अब अखबार के संपादन को खोजने की जरूर नहीं है, न ही टीवी चैनल से संपर्क करने की। बस जहां गलत होता दिखे, अपना आईफोन उठाओ और वीडियो बनाना शुरू कर दो।
सबसे पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आओ और फटाफट सबकी असलियत दिखा दो। आज का युवा कहता है कि आप खुद की मदद स्वयं करो। GEN Z के मुताबिक, आज का सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम और न्यूज चैनलों से ज्यादा प्रभावशाली हो गया है।