Gen X, Millennial और Baby Boomer तक, रामोजी फिल्म सिटी हर उम्र के लिए क्यों है जबरदस्त

Best Places To Visit In Ramoji Film City: रामोजी फिल्म सिटी 2000 एकड़ जमीन पर फैली हुई है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि रामोजी फिल्म सिटी में हर उम्र के लोगों के लिए क्या-क्या घूमने के लिए खास है।
Best Places To Visit In Ramoji Film City
रामोजी फिल्म सिटी हर उम्र के लोगों के लिए है जबरदस्तसोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • रामोजी फिल्म सिटी 2000 एकड़ जमीन पर फैली हुई है

  • यहां हर उम्र के लोगों के लिए है घूमने की अच्छी जगहें

  • लंदन स्ट्रीट, दिल्ली स्ट्रीट, रेलवे स्टेशन आदि का ले सकते हैं आनंद

Ramoji Film City Tour Tips: यात्रा का मतलब अब सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाना नहीं रहा। आज Gen X, Millennial और Baby Boomer की सोच थोड़ी अलग हो चुकी है। खासतौर पर आज की युवा पीढ़ी- मिलेनियल्स और जेन-जी के लिए घूमने की परिभाषा पूरी तरह बदल चुकी है।

वे अब किसी कहानी को दूर से देखने के बजाय खुद जाकर वहां उस कहानी को अपनी खुली आंखों से देखने के लिए उत्सुक रहते हैं।

रामोजी फिल्म सिटी 2000 एकड़ जमीन पर फैली हुई है। ऐसे में एक ही दिन में सब कुछ देख पाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन यहां हर पिढ़ी के हिसाब से अलग-अलग मज़ेदार जगहें घूमने लायक है।

बेबी बूमर (60+ उम्र) के लिए क्यों खास है रामोजी फिल्म सिटी

  • बेबी बूमर के लिए पुरानी यादें और संस्कृति खास मायने रखती हैं। ऐसे में ये जगह आराम से धीरे-धीरे धूमने वाली है। ध्यान रखें कि पैदल ज्यादा चलने से बचें, AC वाली स्टार एक्सपीरियंस बस का ही प्रयोग करें।

  • विंटेज बस में बैठकर आप स्टूडियो टूर का आनंद ले सकते हैं। लंदन स्ट्रीट, दिल्ली स्ट्रीट, रेलवे स्टेशन, सेंट्रल जेल, एयरपोर्ट सेट सब एक ही राइड में दिख जाएगा।

  • बाहुबली सेट यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। महल, सिंहासन, दरबार - फोटो के लिए सबसे अच्छी जगह भी है। यहां जरूर घूमने जाएं।

  • 'स्पिरिट ऑफ रामोजी शो' भारतीय नृत्य, संगीत और संस्कृति वाला शो है, बड़े लोगों को ये शो सबसे ज्यादा पसंद आता है।

  • जापानी गार्डन, मुगल गार्डन, बोनसाई गार्डन, बटरफ्लाई पार्क और विंग्स बर्ड पार्क का भी आप आनंद ले सकते हैं।

  • कृपालु गुफा और भागवतम सेट एक पौराणिक सेट है, जहां अजंता-एलोरा जैसी कलाकृतियां देखने को मिलती है। यहां भी आप भ्रमण कर सकते हैं।

मिलेनियल (28-44 उम्र) के लिए क्यों खास है रामोजी फिल्म सिटी

  • रामोजी फिल्म सिटी रील बनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। जापानी गार्डन का लाल आर्च, एफिल टावर की नकल, लंदन स्ट्रीट, लाल टेलीफोन बूथ, पुरानी कार, फिल्मी दुनिया में बैंकॉक / पेरिस स्ट्रीट - हर 2 मिनट में एक रील बन जाएगी।

  • अगर आप झूले के शौकीन हैं तो ब्रेक डांस, ट्विस्टर, रेंजर, फ्रिस्बी कोस्टर, बंपिंग कार - फंडुस्तान / यूरेका इलाके में जा सकते हैं।

Gen Z के लिए क्यों खास है रामोजी फिल्म सिटी

  • Gen Z के लिए रामोजी फिल्म सिटी घूमने की अच्छी जगहों में से एक है। यहां आपको रील बनाने के अच्छी कंटेट, एडवेंचर और वाइब तीनों मिलती है।

  • इंस्टाग्राम रील बनाने की यहां अच्छी जगहों में से लंदन स्ट्रीट, जापानी गार्डन, एफिल टावर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, कोलोसियम, बाहुबली सेट, मायालोक, एआई फोटो बूथ और वैनीटी वैन है।

  • बंजी इजेक्शन, बिग ज़िप लाइन, हाई रोप कोर्स और नेट कोर्स, पेंटबॉल, एटीवी राइड, आर्चरी और राइफल शूटिंग, बॉडी ज़ॉर्ब, सुमो सूट, मेल्टडाउन GEN Z की फेवरेट जगहों में से एक है।

रामोजी फिल्म सिटी जाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान (Timings & Entry Details)

  • अगर आप रामोजी फिल्म सिटी जाने के बारे में सोच रहे हैं तो ध्यान रखें कि सुबह की शूटिंग का 9:45 बजे है जब लाइव शूट होता है, इसे देखना न भूलें।

  • ध्यान रखें की गाइड वाली बस ही लें, वरना आप रास्ता भटक जाएंगे।

  • बटरफ्लाई पार्क और विंग्स बर्ड पार्क बच्चों से लेकर दादा-दादी तक सबको पसंद आता है। अगर परिवार के साथ जा रहे हैं तो फिर यहां जरूर जाएं।

  • यहां प्रोफेशनल कैमरा अलाउड नहीं है, यहां सिर्फ फोन और छोटा DSLR (18-55 लेंस तक) चलता है। इसलिए फोन फुल चार्ज करके और पावर बैंक लेकर जाओ।