प्यार में धोखा, करियर की टेंशन और अधूरे रिश्ते, Gen Z की ये 5 फिल्में बदल देंगी सोच
Love Stories Movies For Gen Z:प्यार, करियर और रिश्तों की उलझनों को समझना चाहते हैं तो Gen Z की सोच से जुड़ी ये फिल्में जरूर देखें। हर फिल्म जिंदगी का एक नया नजरिया दिखाती है।
Gen Z की ये 5 फिल्में बदल देंगी सोच(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
टॉम और समर की फिल्म 500 डेज ऑफ समर बताती है कि हर लव स्टोरी का अंत खूबसूरत नहीं होता। किसी से प्यार करना और उससे वैसी ही उम्मीद रखना दो अलग बातें हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा करियर के दबाव और अपनी असली पहचान खोने की कहानी है। यह फिल्म सिखाती है कि दूसरों की उम्मीदों से ज्यादा जरूरी अपने सपनों को समझना है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मिया और सेबेस्टियन एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन दोनों के अपने सपने भी हैं। फिल्म ला ला लैंड दिखाती है कि कई बार प्यार और करियर के बीच चुनना आसान नहीं होता।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
दो अजनबियों की मुलाकात से शुरू हुई यह कहानी बातचीत और भावनात्मक जुड़ाव की खूबसूरती दिखाती है। फिल्म बिफोर सनराइज बताती है कि मजबूत रिश्ता बनाने के लिए दिखावे से ज्यादा समझ जरूरी है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विजय सेतुपति और त्रिशा की यह फिल्म 96 राम और जानू के अधूरी लव स्टोरी है। सालों बाद हुई मुलाकात पुराने जज्बातों को फिर जिंदा कर देती है। यह मूवी बताती है कि कुछ यादें कभी पुरानी नहीं होतीं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)