प्रतीकात्मक इमेज (एआई जनरेटेड) 
देश

Mother's Day 2026: सोशल मीडिया में छाया इन नेताओं का पोस्ट, मां को बताया पहला गुरु, किसने क्या कहा?

Leaders Mother's Day Messages: मदर्स डे के अवसर पर देशभर के दिग्गज नेताओं-कलाकारों ने माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की है। जानें किसने क्या संदेश दिया और क्या है इस खास दिन का इतिहास।

अमन मौर्या

Mother's Day 2026 Wishes: आज मदर्स डे है। दुनिया में एक मां ही है, जो हमसे बिना किसी शर्त, बिना स्वार्थ के प्यार करती है। मां के प्यार, उनके त्याग को व्यक्त करने के लिए एक दिन काफी नहीं है, यह ऐसा खास मौका है जब हम सभी अपनी मां को महसूस करा सकते हैं कि वह हमारे जीवन में कितनी खास हैं। मदर्स डे के इस मौके पर देशभर से नेताओं-कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान, कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां को ममता, त्याग, संस्कार और शक्ति का प्रतीक बताया। साथ ही समाज और जीवन में उनके योगदान को सबसे बड़ी ताकत बताया।

मां समाज की सबसे बड़ी शक्ति: रेखा गुप्ता

मदर्स डे के अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक संदेश दिया। इसमें उन्होंने कहा, मां केवल एक संबंध नहीं, वह वात्सल्य, त्याग, संस्कार और अटूट स्नेह की वह शक्ति हैं जो जीवन को दिशा और संवेदना प्रदान करती हैं। समाज की नैतिक एवं मानवीय चेतना के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सर्वोपरि है। आगे उन्होंने लिखा, मातृ दिवस के अवसर पर समस्त माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आपका स्नेह, धैर्य और समर्पण हमारी संस्कृति और समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।

निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा- ममता, त्याग, असीम करुणा और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को मातृ दिवस की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। आगे उन्होंने लिखा, मां का पवित्र वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की वह अलौकिक शक्ति है, जो हमारे भीतर श्रेष्ठ संस्कारों का सृजन कर हमें हर परिस्थिति में अजेय साहस और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती है।

असीम शक्ति का स्वरूप: नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मदर्स डे के मौके पर एक्स हैंडल पर लिखा, मातृ देवो भवः, मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और असीम शक्ति का स्वरूप है। उनका स्नेह जीवन को दिशा, संस्कार और संबल प्रदान करता है। समस्त मातृ शक्ति को मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं सादर नमन।

मां ही पहली गुरू: सम्राट चौधरी

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मां को पहली गुरु बताया। उन्होंने लिखा, मां ही पहली गुरू, पहली मित्र और ईश्वर का सबसे सुंदर स्वरूप है। एक मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। समस्त मातृशक्ति को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी माताएं सदैव स्वस्थ, सुखी और सम्मानित रहें।

TVK चीफ और मुख्यमंत्री-डेजिग्नेट विजय की मां शोभा चंद्रशेखर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जाते समय कहा, मैं बहुत खुश हूं। आज मदर्स डे है, मैं बहुत खुश हूं।

एक सच्चा बेटा ऑफिस संभाल रहा

अभिनेत्री सनम शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, आज मैं हमारे प्यारे थलपति विजय सर के लिए यहां खड़ी हूं। आज, मदर्स डे के अवसर पर तमिलनाडु का एक सच्चा बेटा ऑफिस संभाल रहा है।

मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। 10 मई, 1908 में एना जार्विस ने अपनी मां को सम्मान देने के लिए शुरू किया था। बाद में 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इसे आधिकारिक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। तब से हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम