होली स्पेशल ट्रेन। इमेज-एआई 
देश

होली पर चलेंगी 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, किस जोन से कितनी ट्रेनों के संचालन की तैयारी?

Indian Railways News : रेलवे हर बार फेस्‍ट‍िव सीजन में स्‍पेशल ट्रेनों का ऐलान करता है। इस बार भी होली को लेकर भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन ने डेढ़ हजार स्‍पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान क‍िया है।

रंजन कुमार

Holi Special Trains : होली का पर्व नजदीक आ रहा है और लाखों लोग अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेल मंत्रालय की तरफ से जारी परिपत्र के अनुसार मार्च महीने में 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस बार डेढ़ गुना अधिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। 2025 में होली के अवसर पर केवल 1144 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, लेकिन इस वर्ष यह आंकड़ा काफी बढ़ गया है। जरूरत पड़ने पर इस संख्या को बढ़ाकर 1500 तक किया जा सकता है। रेलवे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नियमित ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ न हो और यात्री आरामदायक सफर कर सकें।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे चलाएगा सबसे अधिक ट्रेनें

ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) इस बार शीर्ष पर है। यह जोन कुल 285 होली स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा। पूर्वी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। वेस्टर्न रेलवे (WR) 231 ट्रेनों के साथ दूसरे स्थान पर है। सेंट्रल रेलवे (CR) 209 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये दोनों जोन महानगरों और लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाने पर जोर दे रहे हैं। साउथ सेंट्रल रेलवे 160 ट्रेनों के साथ तीसरे स्थान पर है। नॉर्दर्न रेलवे की ओर से 108 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

अन्य रेलवे जोन का योगदान

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 71 ट्रेनें चलाएगा। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की ओर से 66 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था है। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे दोनों 62-62 ट्रेनें संचालित करेंगे। साउथ वेस्टर्न रेलवे 47 ट्रेनें, वेस्ट सेंट्रल रेलवे 43 ट्रेनें और सदर्न रेलवे 39 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 15 ट्रेनें, कोंकण रेलवे 9 ट्रेनें और नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे केवल 2 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

त्यौहारी सीजन में रेलवे पर दबाव काफी बढ़ जाता है। शहरों में कार्यरत लोग परिवार के साथ अपने गृहनगर जाते हैं। रेलवे का अनुमान है कि कुछ खास मार्गों पर टिकटों की मांग बेहद अधिक होगी, इसलिए इन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को सुविधाजनक टिकट और सीट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्यौहार के दौरान यात्री सुविधा, सुरक्षा और समय पर ट्रेन संचालन उनकी प्राथमिकता है। यदि आगामी दिनों में बुकिंग में और वृद्धि होती है तो स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का विकल्प खुला रखा गया है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी