कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर उद्घाटन ट्रेन का शेड्यूल जारी, हफ्ते में 6 दिन कर सकते हैं यात्रा

Vande Bharat Train: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होने के कारण यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आधुनिक इंटीरियर,आरामदायक स्लीपर कोच और तेज रफ्तार इसे पारंपरिक ट्रेनों से विशेष बनाता है।
vande bharat sleeper train
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vande Bharat Sleeper Train: पूर्वोत्तर भारत के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात जल्द ही पटरी पर उतरने वाली है। लंबे इंतजार के बाद देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी मिलने जा रही है, जो हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर दौड़ेगी। यह नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन न सिर्फ सफर के समय को कम करेगी, बल्कि रात की यात्रा को ज्यादा आरामदायक और आधुनिक एक्सपीरिएंस में बदल देगी।

रेल मंत्रालय ने 27576/27575 कामाख्या-हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलाई जाएगी। इसके शुरू होने से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, पर्यटन व क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड

इस अत्याधुनिक ट्रेन को BEML ने ICF तकनीक के सहयोग से विकसित किया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के लिए डिजाइन किया गया है। स्लीपर कोचों से लैस यह ट्रेन खास तौर पर लंबी दूरी की रात्री यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुकूनभरा सफर मिल सके।

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल

नई सेवा की शुरुआत से पहले रेलवे एक उद्घाटन स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।

  • ट्रेन नंबर 02075 मालदा टाउन-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर स्पेशल
  • तारीख: 17 जनवरी 2026 (शनिवार)
  • प्रस्थान: मालदा टाउन से दोपहर 1:00 बजे
  • 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर रेक

रेलवे के मुताबिक, यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन तय कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव के साथ कामाख्या पहुंचेगी। इसके बाद नियमित सेवा हावड़ा-कामाख्या-हावड़ा रूट पर शुरू की जाएगी। उद्घाटन विशेष ट्रेन के विस्तृत समय और ठहराव का विवरण इस प्रकार है:

स्टेशन आगमन प्रस्थान
मालदा टाउन --- 01:00 PM
अलुआबाड़ी रोड जंक्शन 03:00 PM 03:05 PM
न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन 03:45 PM 03:55 PM
जलपाईगुड़ी रोड 04:30 PM 04:35 PM
न्यू कूचबिहार 05:45 PM 05:50 PM
न्यू अलीपुरद्वार 06:05 PM 06:10 PM
न्यू बॉन्गाईगांव जंक्शन 07:40 PM 07:45 PM
रंगिया जंक्शन 09:10 PM 09:15 PM
कामाख्या जंक्शन 10:45 PM ---

यात्रियों में जबरदस्त उत्साह

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होने के कारण यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आधुनिक इंटीरियर, बेहतर सस्पेंशन, आरामदायक स्लीपर कोच और तेज रफ्तार इसे पारंपरिक ट्रेनों से अलग बनाते हैं। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह ट्रेन पूर्वोत्तर भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com