Representative Image 
देश

दिल्ली में अगले दो दिन में पहुंचेगा मानसून, IMD का अनुमान

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में अगले दो दिन में मानसून की पहली बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि धीमी शुरुआत के बाद मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा है और महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है। आमतौर पर मॉनसून 27 जून तक राजधानी पहुंच जाता है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख सहित महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, चंडीगढ़, दिल्ली सहित हरियाणा के अधिकांश हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और पंजाब में अगले दो दिन के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।''

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 30 जून, 2021 में 13 जुलाई, 2020 में 25 जून, 2019 में 5 जुलाई और 2018 में 28 जून को मॉनसून ने राजधानी में दस्तक दे दी थी। इस साल, मॉनसून अपनी सामान्य तारीख एक जून से एक सप्ताह बाद आठ जून को केरल पहुंचा था।

यह केरल में पिछले साल 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में एक जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को पहुंचा था। शोध से पता चलता है कि केरल में मॉनसून के आगमन में देरी का मतलब उत्तर पश्चिम भारत में मॉनसून के आगमन में देरी नहीं है। साथ ही, इसका देशभर में होने वाली कुल वर्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद