RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'...तो बंगाल में हालात बदलने में देर नहीं लगेगी' RSS चीफ भागवत ने दिया सियासत को हिला देने वाला बयान

RSS चीफ Mohan Bhagwat ने कहा कि भारत हिंदुओं के लिए एकमात्र देश है। सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए। शायद वे पहले से ही कुछ कर रहे हैं। कुछ काम खुले तौर पर किए जाते हैं, कुछ नहीं किए जा सकते।

सौरभ शर्मा

RSS Mohan Bhagwat Chief Statement: मोहन भागवत ने कोलकाता की धरती से एक ऐसा हुंकार भरा है जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि हिंदू समाज एकजुट हो जाए, तो बंगाल के हालात बदलने में वक्त नहीं लगेगा। इतना ही नहीं, पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर भी उन्होंने पहली बार इतनी बेबाकी से अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुओं के लिए दुनिया में एकमात्र देश भारत ही है और सरकार को उनकी चिंता करनी ही होगी।

भागवत ने बांग्लादेश के मुद्दे पर बहुत ही गंभीर और सधे हुए शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने माना कि वहां हिंदुओं की स्थिति कठिन है और वे अल्पसंख्यक हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए उन्हें वहां भी एकजुट रहना होगा। संघ प्रमुख ने कहा कि हम अपनी सीमाओं के भीतर रहकर जितनी मदद कर सकते हैं, उतनी कर रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार की भूमिका पर भी बड़ा संकेत दिया। उनका कहना था कि सरकार को इस पर संज्ञान लेना ही होगा और उन्हें कुछ न कुछ करना पड़ेगा। शायद वे पहले से ही कुछ कर रहे हों, क्योंकि हर रणनीति बताई नहीं जाती।

कुछ बातें बताई नहीं जातीं

मोहन भागवत ने कूटनीति की बारीकियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ बातें सार्वजनिक होती हैं और कुछ छिपी रहती हैं। कभी नतीजे तुरंत दिखते हैं, कभी वक्त लगता है, लेकिन हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा जा सकता। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब हाल ही में मुर्शिदाबाद में TMC से सस्पेंड विधायक हुमायूं कबीर द्वारा प्रतीकात्मक रूप से बाबरी मस्जिद की नींव रखने की खबरें सामने आई थीं। ऐसे माहौल में भागवत का यह कहना कि 'हिंदू एकजुट हो तो सब बदल जाएगा', एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। उन्होंने दुनिया भर के हिंदुओं से भी बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

जिनकी दुकानें बंद होंगी, वही फैला रहे भ्रम

कोलकाता के साइंस सिटी सभागार में संघ के शताब्दी समारोह में बोलते हुए मोहन भागवत ने अपने विरोधियों को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि संघ का कोई दुश्मन नहीं है, लेकिन कुछ लोग अपने 'संकीर्ण स्वार्थ की दुकानें' बंद होने के डर से हमारे खिलाफ भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरा काम राजनीतिक सत्ता बदलना नहीं, बल्कि समाज को बदलना है। हम सामाजिक परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं। अगर समाज का चरित्र बदल गया और वह संगठित हो गया, तो राजनीति अपने आप बदल जाएगी। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे सुनी-सुनाई बातों पर नहीं, बल्कि वास्तविकता और अपने अनुभव पर भरोसा करें।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा